धर्म-अध्यात्म

Palmistry: जानें हथेली की रेखा से शादी से जुड़ी इन 5 खास बात

Sanjna Verma
13 July 2024 12:07 PM GMT
Palmistry: जानें हथेली की रेखा से शादी से जुड़ी इन 5 खास बात
x
lmistry हस्तरेखा शास्त्र: हर व्यक्ति के लिए उसकी Personal Life बहुत मायने रखती है। हर कोई अपना भविष्य जानने की इच्छा रखता है कि उसकी शादी कब और किससे होगी। इस बारे में हस्तरेखा शास्त्र में काफी बातें लिखीं गई हैं। आपकी रेखाएं आपकी लव लाइफ के बारे में कई राज खोलती हैं। इन रेखाओं को देखकर शादी, प्यार और शादी के बाद रिश्तों की गहराई के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। आप भी अगर यह जानना चाहते हैं कि आपकी हाथों की रेखाएं यह समझने में आपकी मदद कर सकती हैं। आइए, जानते हैं खास बातें।
​क्या होती है विवाह रेखा (Marriage Line)​
हस्तरेखा विज्ञान के अनुसार छोटी उंगली के नीचे और हृदय रेखा के ऊपर हाथ के बाहरी भाग से आरंभ होकर बुध पर्वत की ओर जाती हुई रेखा को विवाह रेखा कहते हैं। इस रेखा के आसपास ऐसी कई और रेखाएं होती हैं, जिनसे शादी के बाद आपका जीवन कैसा रहेगा, यह भी पता चलता है।
​लव मैरिज या अरेंज मैरिज कैसे पता चलता है?​
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जिस व्यक्ति की विवाह रेखा पर एक वर्ग का निशान बनता है, उनकी लव मैरिज होती है। इसके अलावा यह रेखा इस बात का भी संकेत है कि आपकी विवाह से पहले कितने रिश्ते हो सकते हैं। अगर यह रेखा स्पष्ट नहीं दिखती, तो हो सकता है कि आपको जीवन में कई ब्रेकअप का सामना करना पड़े। इसके अलावा जब किसी व्यक्ति के हाथ पर शुक्र पर्वत ज्यादा उभरा और स्पष्ट दिखाई देता है, तो लव मैरिज के योग जल्दी बनते हैं।
​कैसी रेखा मानी जाती है शुभ​
आपकी विवाह रेखा अगर गहरी, स्पष्ट और लंबी होती है, तो ऐसी रेखा भाग्यशाली होने का संकेत देती है। इससे यह पता चलता है कि आपका जीवन खुशनुमा और प्यार से भरपूर रहेगा। आपका लाइफ पार्टनर आपसे बहुत प्यार करेगा और आप दोनों के बीच बेहतर तालमेल रहेगा।
​कब होती है विवाह में देरी​
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार जब कुंडली में मंगल का अशुभ प्रभाव होती है, तो विवाह में बहुत देरी होती है। व्यक्ति चाहे, कितनी भी कोशिश करे लेकिन किसी न किसी वजह से उसके विवाह में देरी हो जाती है। हस्तरेखा शास्त्र में भी ऐसी रेखा होती है, जो विवाह में देरी का इशारा करती है। माना जाता है कि अगर विवाह रेखा को कोई अन्य रेखा काट रही हो, तो विवाह में देरी होती है।
​​कब होती है जल्दी शादी​
विवाह रेखा के पास त्रिशूल जैसा कोई निशान होने पर व्यक्ति का partner उसे बहुत प्यार करता है। ह्रदय रेखा के पास विवाह रेखा के होने से व्यक्ति की शादी 20-22 साल की उम्र में होने की सम्भावना रहती है। इसे व्यक्ति की जिंदगी में भी कई उतार-चढ़ाव आते हैं।
Next Story