धर्म-अध्यात्म

Palmistry: हथेली पर बन रहे हैं वी का निशान तो इस उम्र में बदलती है किस्मत

Sanjna Verma
28 July 2024 11:28 AM GMT
Palmistry: हथेली पर बन रहे हैं वी का निशान तो इस उम्र में बदलती है किस्मत
x
Palmistry हस्त रेखा विज्ञान: हस्तरेखा शास्त्र के माध्यम से लोगों के भविष्य के बारे में कई तरह की Predictions की जाती हैं। ज्योतिष शास्त्र में हाथों की रेखाओं का बहुत महत्व होता है। आपके हाथों की रेखाएं आपके भविष्य, भूत और वर्तमान के बारे में बहुत कुछ बताने में सक्षम होती हैं। आज हम आपको हाथ पर बने V आकार के निशान के बारे में बताएंगे। जिस किसी व्यक्ति के हाथ में मध्यमा और तर्जनी उंगली के नीचे यह निशान होता है वह बहुत भाग्यशाली होता है।
इस
व्यक्ति को परिवार से लेकर धन और सुख-समृद्धि तक सब कुछ मिलता है। आइए जानते हैं इस निशान के बारे में
ऐसा कहा जाता है कि जिन लोगों के हाथ में V का निशान होता है वह बहुत भाग्यशाली होते हैं। ये सकारात्मक स्वभाव के होते हैं और अपने परिवार और दोस्तों की मदद के लिए हमेशा खड़े रहते हैं। अगर भरोसे की बात करें तो इनसे ज्यादा भरोसेमंद कोई व्यक्ति नहीं है। ऐसा भी कहा जाता है कि इस निशान वाले लोगों को अपने शुरुआती
जीवन में काफी संघर्ष का सामना करना पड़ता है। जो चीजें दूसरे लोगों को आसानी से मिल जाती हैं, उन्हें पाने के लिए इन लोगों को काफी संघर्ष करना पड़ता है। लेकिन 35 की उम्र के बाद इनके जीवन में बदलाव आता है और ये जीवन में तरक्की करने लगते हैं और अपने धन-दौलत का प्रदर्शन करते हैं।Palmistry: हथेली पर बन रहे हैं वी का निशान तो इस उम्र में बदलती है किस्मत
Next Story