धर्म-अध्यात्म

Palmistry: उंगलियों के इस चिन्ह से करे व्यक्ति की पहचान

Sanjna Verma
24 July 2024 1:02 PM GMT
Palmistry: उंगलियों के इस चिन्ह से करे व्यक्ति की पहचान
x
almistry हस्त रेखा विज्ञान: - हाथ की उंगलियों में चक्र का बनना बेहद महत्वपूर्ण माना जाता है। लोकभाषा में हाथ की उंगलियों में स्थित चक्र का वर्णन करते हुए अनेक दोहे भी कहे गए हैं, जैसे एक चक्र वाचाल बखाने, दुई चक्र गुणगान बहु जाने इत्यादि। किसी जातक की दोनों हाथ की उंगलियों में एक चक्र हो, तो वह व्यक्ति तीव्र बुद्धि वाला, भाषण कला में चतुर होत है, दो चक्र वाला व्यक्ति अनेक गुणों से युक्त विद्वान होता है। तीन चक्र प्रायः शुभ नहीं माने जाते। चार चक्र वाला व्यक्ति अपने जीवन में संघर्ष अधिक करता है।
जिसकी उंगलियों में पांच चक्र होते हैं, वह प्रायः लेखन कर्म के द्वारा अपनी Livelihood चलाता है, छ चक्र व्यक्ति को ज्ञानवान और चतुर बनाता है, सात चक्र होने पर व्यक्ति का जीवन सुखमय रहता है, आठ चक्र वाले व्यक्ति को स्वास्थ्य सम्बन्धित चिन्ता लगी रहती है। इसी प्रकार जिस जातक के हाथ में नौ चक्र होते हैं, तो ऐसा व्यक्ति धनवान, अनेक प्रकार के ऐश्वर्य से युक्त एवं प्रसिद्ध होता है। दस चक्र से युक्त व्यक्ति जीवन में अनेक प्रकार की सुख-सुविधा प्राप्त कर राजा के समान जीवन जीता है। आपकी किस उंगली में है चक्र - यदि चक्र अर्थात गोल घेरा हाथों में या उंगलियों में हो तो इसके जीवन में अलग-अलग प्रभाव देखने को मिलते हैं।
-यदि चक्र उंगलियों के सबसे ऊपर वाले पोर पर हो तो वह व्यक्ति भाग्यशाली व धनवान होता हैं।
-यदि चक्र अंगूठे पर हो तो ऐसा व्यक्ति ऐश्वर्यवान, प्रभावशाली, बौद्धिक कार्य में निपुण, पिता के सहयोगी और धन पाने वाला होता है।
-तर्जनी अंगुली में चक्र का निशान हो तो ऐसे व्यक्ति धनवान, प्रभावी, मित्रों से लाभ पाने वाले होते हैं।
-मध्यमा उंगली पर चक्र का निशान होने पर व्यक्ति को धनवान एवं धार्मिक प्रर्वत्ति का बनाता है। मध्यमा उंगली शनि की उंगली है, इसलिए मध्यमा पर चक्र शनि ग्रह की कृपा दर्षाता है, ऐसे जातकों पर शनि की साढ़ेसाती एवं ढैय्या का दुष्प्रभाव कम ही पड़ता है।
-अनामिका उंगली पर चक्र होना भाग्यशाली जीवन का प्रतीक माना जाता है। ऐसे जातक उत्तम व्यापारी, धनवान, उद्योग धंधों में सफल, प्रतिष्ठित, यशस्वी, ऐश्वर्यवान, राजनीतिज्ञ, कुशल प्रशासनिक अधिकारी भी हो सकते हैं।
-सबसे छोटी उंगली पर चक्र का होना सफल व्यापारी होने की निशानी होती है। ये देश-विदेश मे अपने व्यापार का विस्तार कर सफलता पाते हैं।
-भविष्य की जानकारी के लिए जन्मकुण्डली का निर्माण ग्रह-नक्षत्रों के आधार पर Astronomers द्वारा किया जाता है। वर्तमान में फिंगर प्रिन्ट एक्सपर्टस फिंगर प्रिन्टस के माध्यम से व्यक्ति की पहचान एवं उसके बारे में जानकारियां हासिल करते हैं।
Next Story