धर्म-अध्यात्म

हस्तरेखा शास्त्र: कैसी होगी आपकी लव लाइफ और पार्टनर हथेली की इन रेखाओं से जानें

Bhumika Sahu
25 Jun 2022 10:43 AM GMT
हस्तरेखा शास्त्र: कैसी होगी आपकी लव लाइफ और पार्टनर हथेली की इन रेखाओं से जानें
x
लव लाइफ और पार्टनर हथेली की इन रेखाओं से जानें

जनता से रिश्ता वेब्डेस्क। उज्जैन. हस्तरेखा शास्त्र में ऐसे कुछ योगों के बारे में जानकारी दी गई है, जिसके आधार पर होने वाले जीवनसाथी के बारे में अंदाजा लगाया जा सकता है। इनमें से कुछ योग महिला और पुरुष के हाथों में पाए जाने पर एक जैसा ही परिणाम देते हैं। लेकिन हथेली में कुछ निशान व स्थान ऐसे भी होते हैं जिनके परिणाम मेल व फीमेल जेंडर के आधार पर बदल जाते हैं। ये स्थान होते हैं गुरु पर्वत और शुक्र पर्वत। जानते हैं इनके बारे में...

गुरु पर्वत बताता है लाइफ पार्टनर के बारे में
- हस्तरेखा के अनुसार, गुरु पर्वत इंडेक्स फिंगर (तर्जनी उंगली) के नीचे स्थित होता है। गुरु पर्वत वह स्थान है, जिसके उठे होने से व्यक्ति उत्तम चरित्र वाला होता है।
- किसी लड़की के हाथ में गुरु पर्वत की उन्नत स्थिति उसे गृहस्थी के कार्य में चतुर बनाती है। गुरु पर्वत का उन्नत होना भाग्य योग बनाता है।
- यदि गुरु पर्वत पर क्रास का निशान भी हो तो यह स्थिति होने से मनपसंद जीवनसाथी मिलता है। क्रॉस का निशान जीवन रेखा के नजदीक हो तो विवाह जल्दी होता है।
- लड़का हो या लड़की दोनों के हाथों में गुरु पर्वत ऊंचा उठा हो तो ऐसे लोगों को संतान का उत्तम सुख मिलता है।
शुक्र पर्वत बताता है लव लाइफ के बारे में
- शुक्र पर्वत अँगूठे के निचले भाग में होता है। इस स्थान पर कई टेढ़ी रेखाओं के होने से व्यक्ति के जीवन में किसी एक स्त्री का विशेष प्रभाव रहता है। इनका वैवाहिक जीवन उत्तम रहता है।
- जिन लोगों के हाथ में शुक्र पर्वत अधिक उठा हुआ होता है। वह महिलाओं के प्रति आसानी से आकर्षित हो जाते है। ये लव मैरिज में विश्वास रखते हैं। इनके एक से अधिक प्रेम संबंध हो सकते हैं।
- विकसित शुक्र पर्वत के साथ मुलायम और चिकनी हथेली वाले व्यक्ति को वैवाहिक जीवन के सारे सुख मिलते हैं। ऐसे लोग सफल प्रेमी और बहुत अच्छे कवि साबित होते हैं।
- शुक्र पर्वत के अच्छी स्थिति में होने से मनपसंद जीवनसंगिनी का योग बनता है और इनका वैवाहिक जीवन में सुखी और संपन्न होता है।


Next Story