- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हथेली की रेखाएं बताती...
धर्म-अध्यात्म
हथेली की रेखाएं बताती है संतान सुख के बारे में
Apurva Srivastav
26 July 2023 3:31 PM GMT

x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान, आकृतियां और चिह्न बने होते हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में विशेष महत्व होता हैं। हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं व्यक्ति के भविष्य से जुड़ी जानकारी प्रदान करती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर शुभ अशुभ दोनों तरह की रेखाएं बनी होती हैं शुभ रेखाएं जातक के जीवन में सुख समृद्धि की ओर इशारा करती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख परेशानियों का संकेत प्रदान करती हैं। हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार हथेली पर कुछ ऐसी भी रेखा बनी होती हैं जो जातक के जीवन में संतान सुख को बया करती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली संतान रेखा के बारे में जानकारी प्रदान कर रहे हैं, तो आइए जानते हैं।
जानें संतान रेखा के संकेत—
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार जातक के हाथ में कनिष्ठिका अंगुली के मूल में बुध पर्वत के उपरी भाग में स्थिति रेखा को संतान रेखा कहा जाता हैं। माना जाता है कि हथेली पर जितनी संतान रेखा होती हैं भविष्य में जातक के उतने ही बच्चे होते हैं। इसके अलावा संतान सुख का पता शुक्र पर्वत पर बनी रेखाओं से भी लगाया जाता हैं। समुद्र शास्त्र के अनुसार संतान रेखा जितनी सीधी और गहरी होती हैं वे पुत्र संतान का प्रतीक मानी जाती हैं वही हल्की या बारीक रेखाएं कन्या संतान की ओर इशारा करती हैं।
अगर किसी जातक की हथेली पर संतान रेखा साफ, स्पष्ट, बिना कटी फटी होती हैं तो ये उत्तम संतान की ओर इशारा करती हैं। वही अगर हथेली में स्थित संतान रेखा पर कोई द्वीप का निशान बना होता हैं तो यह संतान के खराब स्वास्थ्य की ओर इशारा करता हैं। इसके अलावा अगर संतान रेखा पर तिल का निशान होता हैं तो यह जीवन में संतान सुख प्राप्ति में समस्याओं का संकेत देता हैं।
Next Story