- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- हथेली की रेखाएं...
धर्म-अध्यात्म
हथेली की रेखाएं व्यक्ति को बना सकती हैं बहुत भाग्यशाली
Tara Tandi
11 May 2023 7:23 PM IST

x
हर किसी की हथेली पर कई तरह की रेखाएं, निशान और आकृतियां बनी होती हैं जिनका व्यक्ति के जीवन और हस्तरेखा शास्त्र में खास महत्व होता हैं वही हथेली पर बनने वाली ये रेखाएं भविष्य से जुड़े संकेत प्रदान करती हैं। हथेली पर वैसे तो कई सारी रेखाएं और निशान होते हैं लेकिन इनमें कुछ शुभ मानी जाती हैं तो कुछ अशुभ भी होती हैं।
हस्तरेखा शास्त्र की मानें तो हथेली पर बनने वाली शुभ रेखाएं जातक के जीवन में सुख शांति और तरक्की का संकेत देती हैं तो वही अशुभ रेखाएं दुख और परेशानियों की ओर इशारा करती हैं तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा हथेली पर बनने वाली कुछ ऐसी ही शुभ रेखाओं के बारे में बता रहे हैं जो व्यक्ति के भाग्यशाली होने की ओर इशारा करती हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन सी रेखाएं हैं।
हथेली की शुभ रेखाएं—
हथेली पर बनने वाली कोई रेखा अगर कलाई से सीधे जाकर शनि पर्वत से बिना किसी बाधा के मिलती हैं तो ऐसी रेखा को शुभ माना जाता हैं ये लोग बहुत ही भाग्यशाली कहलाते हैं। इसके अलावा अगर यही रेखा शनि पर्वत से अलग होकर सीधे गुरु पर्वत से जाकर मिलती है, तो ऐसे लोग बहुत ही दानी और परोपकारी स्वभाव के माने जाते हैं।
हस्तरेखा शास्त्र के अनुसार अगर किसी जातक की हथेली पर बनने वाली भाग्य रेखा कटी हो, तो ऐसे लोगों के अपने जीवन में बहुत ही कष्टों व दुखों का सामना करना पड़ता हैं ये लोग हमेशा ही परेशानियों से घिरे रहते हैं।
Next Story





