- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Utpanna Ekadashi पर...
धर्म-अध्यात्म
Utpanna Ekadashi पर पूजा के लिए मिल रहा बस इतना समय
Tara Tandi
26 Nov 2024 10:36 AM IST
x
Utpanna Ekadashiज्योतिष न्यूज़: हिंदू धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन एकादशी तिथि को खास माना गया है जो कि भगवान विष्णु को समर्पित होती है इस दिन भक्त भगवान विष्णु की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं पंचांग के अनुसार हर माह में दो एकादशी व्रत पड़ते हैं ऐसे साल में कुल 24 एकादशी आती है
अभी मार्गशीर्ष मास चल रहा है और इस माह पड़ने वाली एकादशी को उत्पन्न एकादशी के नाम से जाना जा रहा है इस दिन पूजा पाठ और व्रत करने से पुण्य फलों की प्राप्ति होती है और जीवन की परेशानियां दूर हो जाती हैं। इस साल उत्पन्ना एकादशी का व्रत 26 नवंबर दिन मंगलवार यानी आज किया जा रहा है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा पूजा का शुभ मुहूर्त बता रहे हैं।
उत्पन्ना एकादशी की तारीख और मुहूर्त—
पंचांग के अनुसार अगहन मास के कृष्ण पक्ष की एकादशी तिथि 25 नवंबर दिन सोमवार की रात 1 बजकर 2 मिनट से आरंभ हो रही है जो कि अगले दिन यानी की 26 नवंबर दिन मंगलवार की रात 3 बजकर 47 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। 26 नवंबर को एकादशी तिथि सूर्योदय के समय रहेगी। इसलिए ये व्रत इसी दिन किया जाएगा। इस दिन कई सारे शुभ योगों का निर्माण हो रहा है जिसके चलते इस व्रत का महत्व और भी अधिक बढ़ गया है।
उत्पन्ना एकादशी के दिन पूजा का शुभ मुहूर्त सुबह 9 बजकर 33 मिनट से लेकर 10 बजकर 53 मिनट तक रहेगा। इसके अलावा दूसरा मुहूर्त सुबह 11 बजकर 52 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक रहेगा। दोपहर 12 बजकर 14 मिनट से 1 बजकर 34 मिनट तक का समय भी शुभ है। इसके अलावा आखिरी मुहूर्त दोपहर 2 बजकर 55 मिनट से 4 बजकर 15 मिनट तक रहेगा।
TagsUtpanna Ekadashi पूजा मिलबस इतना समयUtpanna Ekadashi Puja is availablejust this much timeजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





