धर्म-अध्यात्म

11 नवंबर से आने वाला एक महीना इन 3 राशियों के लिए लाभकारी

Subhi
10 Nov 2022 5:50 AM GMT
11 नवंबर से आने वाला एक महीना इन 3 राशियों के लिए लाभकारी
x

नवंबर महीने में पांच ग्रहों का गोचर कुछ राशि वालों के जीवन में खुशियां ला सकता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, 11 नवंबर को शुक्र ग्रह राशि परिवर्तन होगा। 13 नवंबर को ग्रहों के सेनापति मंगल और बुध राशि परिवर्तन करेंगे। 16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य का गोचर होगा। 23 नवंबर को देवगुरु बृहस्पति अपनी राशि मीन में मार्गी होंगे। जानें इन ग्रहों के अपनी स्थिति में परिवर्तन का किन राशियों को मिलेगा लाभ-

तुला- तुला राशि वालों के पांच ग्रहों के राशि परिवर्तन का लाभ मिल सकता है। शुक्र ग्रह के प्रभाव से आपकी किस्मत पलट सकती है। विदेश यात्रा के योग बनेंगे। आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे।

मकर- मकर राशि वालों के लिए पांच ग्रहों के गोचर से शुभ फलों की प्राप्ति होगी। इस दौरान आपको नौकरी का प्रस्ताव मिल सकता है। परिवार के साथ अच्छा समय बिताने का मौका मिलेगा। व्यापारियों को लाभ होगा। निवेश करना लाभकारी रहेगा।

कुंभ- कुंभ राशि वालों के लिए पांच ग्रहों की चाल जीवन में खुशियां ला सकती है। इस दौरान आपको धन लाभ के योग बनेंगे। आय के नए साधन बनेंगे। कारोबार में विस्तार संभव है। नौकरी पेशा करने वाले जातकों को पदोन्नति मिल सकती है।


Next Story