धर्म-अध्यात्म

Guruwar के दिन इन कार्यों से झेलना पड़ता है आर्थिक संकट

Tara Tandi
5 Sep 2024 11:46 AM GMT
Guruwar के दिन इन कार्यों से झेलना पड़ता है आर्थिक संकट
x
Lord Vishnu ज्योतिष न्यूज़: सप्ताह में पड़ने वाला गुरुवार भगवान विष्णु और देव गुरु बृहस्पति को समर्पित होता है इस दौरान भक्त प्रभु को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से शुभ फलों की प्राप्ति होती है लेकिन कुछ ऐसे काम हैं जिन्हें गुरुवार के दिन करने की सख्त मनाही होती है अगर व्यक्ति उन कार्यों को करता है तो उसे आर्थिक समस्याओं का सामना करना पड़ता है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं कार्यों के बारे में बता रहे हैं।
गुरुवार के दिन न करें ये काम—
ज्योतिष अनुसार गुरुवार के दिन महिलाओं को अपने बाल नहीं धोने चाहिए। ऐसा करने से महिलाओं की कुंडली का बृहस्पति ग्रह कमजोर होकर अशुभ फल प्रदान करता है जिससे कार्यों में बाधाएं आती हैं। आज के दिन केले का सेवन करने से बचना चाहिए। क्योंकि इस दिन केले की पूजा की जाती है।
ऐसे में अगर केले का सेवन किया जाए तो समस्याओं का सामना करना पड़ता है। इस दिन कपड़े धोना भी अच्छा नहीं माना जाता है ऐसा करने से गुरु ग्रह की स्थिति पर बुरा प्रभाव पड़ता है। साथ ही माता लक्ष्मी नाराज़ हो जाती है और व्यक्ति को आर्थिक समस्याओं से जूझना पड़ सकता है।
इसके अलावा गुरुवार के दिन किसी भी बड़े बुजुर्ग का अपमान नहीं करना चाहिए। ऐसा करने से देव गुरु बृहस्पति नाराज़ हो जाते हैं और व्यक्ति को अपने जीवन में समस्याओं का सामना करना पड़ता है। आज के दिन नुकीली चीजों की खरीदारी करना अच्छा नहीं माना जाता है इसके अलावा पूजा पाठ से जुड़ी चीजों की भी आज के दिन खरीदारी न करें।
Next Story