धर्म-अध्यात्म

इस सावन किन राशियों पर होगी महादेव की विशेष कृपा

Tara Tandi
30 July 2021 1:42 PM GMT
इस सावन किन राशियों पर होगी महादेव की विशेष कृपा
x
भगवान शिव की विशेष कृपा...

जनता से रिश्ता वेबडेस्क| सावन के महीने में भगवान शिव अपने सभी भक्तों का समान रूप से कल्याण करते हैं। भोले नाथ के आशीर्वाद से सभी रुके-अटके काम पूरे हो जाते हैं। जो भी व्यक्ति श्रद्धाभाव से भगवान शिव का पूजन करता है कभी निराश नहीं होता है। लेकिन ज्योतिष गणना के अनुसार इस साल सावन माह कुछ राशि के जातकों के लिए विशेष रूप से लाभकारी है। इस माह में इन राशि के जातकों का भाग्योदय हो रहा है तथा भगवान शिव की कृपा से इनके सभी बिगड़े काम बन जाएंगे ।आइए जानते हैं किन राशियां पर इस सावन माह में हो रही है भगवान शिव की विशेष कृपा...

1-मिथुन राशि -

ज्योतिषाचार्यों के अनुसार, सावन का महीना मिथुन राशि के जातकों के लिए शुभ है। इस माह इन पर भगवान शिव की अनन्य कृपा बनी रहेगी। इस राशि के जातकों को सभी कार्यों में सफलता मिलेगी, आर्थिक लाभ का योग है। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा तथा भाग्य का पूरी तरह सहयोगी रहेगा।

2- कर्क राशि -

सावन मास, कर्क राशि के जातकों के लिए भी शुभ फलदायी है। इस राशि के जातकों को मानसिक शांति के साथ-साथ आर्थिक समस्याओं से भी छुटकारा मिलेगा। व्यापार और नौकरी में उन्नति के संकेत हैं, परिवार और जीवनसाथी का सहयोग प्राप्त होगा।

3-तुला राशि -

ज्योतिष शास्त्र के अनुसार तुला राशि वालों पर भी भगवान शिव की कृपा बनी रहेगी। सावन के महीने में भाग्य इनका कदम - कदम पर साथ देगा। सभी कार्य सफल होंगे, धन लाभ के भी योग बन रहें हैं। आर्थिक निवेश के लिए अच्छा अवसर है। परिवार में सुख और शांति बनी रहेगी।

4-कुंभ राशि -

सावन माह कुंभ राशि के जातकों के लिए सुनहरा अवसर ले कर आया है। भोलेनाथ की कृपा से इस राशि के जातकों को हर क्षेत्र में सफलता प्राप्त होगी। नौकरी और व्यापार की दृष्टि से सावन का महीना उत्तम है। मान- सम्मान, यश और लाभ में वृद्धि के योग बन रहे हैं। परिवार का भी सहयोग प्राप्त होगा।

5- मीन राशि -

मीन राशि के जातकों के लिए भी सावन मास सौभाग्य सूचक है। इस माह में शिव जी की कृपा से इस राशि के जातकों का आर्थिक पक्ष मजबूत होगा। धन-लाभ के योग बन रहे हैं, कार्य में सफलता मिलेगी। पारिवारिक और वैवाहिक जीवन सुखमय रहेगा। धार्मिक और आध्यात्मिक कार्यों की ओर रूझान में वृद्धि होगी।

Next Story