धर्म-अध्यात्म

बुधवार के दिन करें ये उपाय, भगवान गणेश की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते

Subhi
27 April 2022 2:21 AM GMT
बुधवार के दिन करें ये उपाय, भगवान गणेश की कृपा से खुलेंगे तरक्की के रास्ते
x
हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है। भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देव माना गया है। बुधवार के दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है।

हिंदू धर्म में बुधवार का दिन भगवान श्री गणेश को समर्पित माना जाता है। भगवान श्री गणेश को प्रथम पूज्य देव माना गया है। बुधवार के दिन विघ्नहर्ता भगवान गणेश की पूजा की जाती है। मान्यता है कि ये दिन बिगड़े कामों को बनाने के लिए उत्तम होता है। धर्म शास्त्रों के अनुसार, जहां विघ्नविनाशक का वास होता है, वहां रिद्धि-सिद्धि, शुभ-लाभ और माता लक्ष्मी भी विराजती हैं। इनकी कृपा से सब मंगल ही मंगल होता है। किसी भी शुभ कार्य की शुरुआत करने से पहले गणेश जी की पूजा का विधान है। साथ ही भगवान गणेश की कृपा से घर में सुख-समृद्धि और शुभता का वास होता है। इनकी पूजा से बुद्धि कुशाग्र होती है। इसके अलावा बुधवार के दिन कुछ उपाय करने से विघ्नहर्ता गणेश की कृपा प्राप्त होती है। तो चलिए जानते हैं बुधवार के दिन भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए क्या उपाय करने चाहिए....

भगवान गणेश की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन करें ये उपाय

बुद्धि के दाता गणेशजी को दूर्वा अत्यंत प्रिय है। ऐसे में यदि आप प्रत्येक बुधवार 21 दर्वा गणेश जी को चढ़ाएंगे, तो आपके जीवन में कभी परेशानियां नहीं आएंगी और गणेश जी का आशीर्वाद आप पर सदैव बना रहेगा।

मन में यदि कोई मनोकामना है तो उसकी पूर्ति के लिए बुधवार के दिन आप गणेश जी के मंदिर जाएं और उनसे अपनी मनोकामना पूर्ति के लिए प्रार्थना करें। ऐसा जब तक करें तब तक आपका कार्य पूर्ण न हो जाए। गजानन जल्दी ही आपकी प्रार्थना सुनेंगे और आपकी मुराद पूरी करेंगे।

यदि आपका बुध कमजोर है तो आप हमेशा अपने पास हरे रंग का रुमाल रखें। साथ ही बुधवार के दिन किसी जरूरतमंद को हरी मूंग की दाल दान या हरे वस्त्रों का दान करें। इसके अलावा इस दिन हरे रंग के कपड़े पहनना शुभ होता है।

गणपति बप्पा की कृपा पाने के लिए बुधवार के दिन पूजा करते समय भगवान गणेश के माथे पर सिंदूर लगाकर तिलक करें। इसके बाद अपने माथे पर भी लगाएं। इससे कार्यों में सफलता मिलेगी।

गणेशजी को मोदक यानी लड्डू अतिप्रिय हैं, इसलिए उनकी पूजा में मोदक का प्रसाद अवश्य रखा जाता है। यदि आप जीवन में परेशानियों का सामना कर रहे हैं तो बुधवार को भगवान गणेश की पूजा के दौरान उन्हें लड्डू का भोग जरूर लगाएं।

शिक्षा में सफलता की इच्छा रखने वाले विद्यार्थियों को बुधवार के दिन या प्रतिदिन श्री गणेश बीज मंत्र ''ॐ गं गणपतये नमः'' का जप अवश्य करना चाहिए। इस मंत्र का जाप करने से बुद्धि विकसित होती है और ज्ञान की प्राप्ति होती है।


Next Story