धर्म-अध्यात्म

इस जन्माष्टमी पर अपनी राशिनुसार भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें वस्त्र और भोग

Subhi
28 Aug 2021 4:40 AM GMT
इस जन्माष्टमी पर अपनी राशिनुसार भगवान श्री कृष्ण को अर्पित करें वस्त्र और भोग
x
भगवान श्रीकृष्ण को नारायण का आठवां अवतार माना जाता है. हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है.

भगवान श्रीकृष्ण को नारायण का आठवां अवतार माना जाता है. हर साल भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि को भगवान श्रीकृष्ण का जन्मोत्सव मनाया जाता है. इस साल जन्माष्टमी (Janmashtami Vrat) 30 अगस्त को मनाई जाएगी. इस दिन हर तरफ श्रीकृष्ण ​के नाम की धूम होती है और इस पर्व को श्रीकृष्ण जन्माष्टमी और जन्माष्टमी के नाम से जाना जाता है. ऐसे में इस बार आप जन्माष्टमी के दिन अपनी राशि के अनुसार भगवान कृष्ण को वस्त्र और भोग अर्पित करें. इससे आपको भगवान श्री कृष्ण का खास आशीर्वाद मिलेगा

मेष राशि : लाल वस्त्र पहनाएं, कुमकुम का तिलक लगाकर माखन मिश्री का भोग लगाएं.
वृषभ राशि : चांदी के वर्क से श्रृंगार करें और सफेद वस्त्र व सफेद चंदन अर्पित करें और माखन का भोग लगाएं.
मिथुन : लहरिया वाले वस्त्र पहनाएं और पीला चंदन अर्पित करें और दही का भोग अर्पित करें.
कर्क राशि : सफेद वस्त्र पहनाएं और दूध व केसर का भोग लगाएं.
सिंह राशि : गुलाबी वस्त्र पहनाएं और अष्टगंध का तिलक लगाकर माखन मिश्री का भोग लगाएं .
कन्या राशि : हरे रंग के सुंदर वस्त्र पहनाएं और मावे की बर्फी बनाकर भोग लगाएं.
तुला राशि : केसरिया या गुलाबी रंग के वस्त्र पहनाएं व माखन-मिश्री और घी का भोग लगाएं.
वृश्चिक राशि : लाल वस्त्र पहनाएं और भोग में मावा, माखन या दही में से कोई एक चीज जरूर अर्पित करें.
धनु राशि: पीले रंग के वस्त्र पहनाएं व पीली मिठाई का भोग लगाएं.
मकर राशि : नारंगी रंग के वस्त्र पहनाएं और कान्हा को मिश्री का भोग लगाएं.
कुंभ राशि : नीले वस्त्र पहनाएं. दूध से अभिषेक करें और बालूशाही का भोग लगाएं.
मीन राशि : पीताम्बरी पहनाएं और साथ में आभूषण पहनाएं. केसर और मावे की बर्फी का भोग लगाएं.

Next Story