धर्म-अध्यात्म

7 अप्रैल नवरात्रि के छठे दिन मंगल ग्रह का होगा परिवर्तन, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

Tara Tandi
3 April 2022 6:06 AM GMT
7 अप्रैल नवरात्रि के छठे दिन मंगल ग्रह का होगा परिवर्तन, जानिए  कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल
x

7 अप्रैल नवरात्रि के छठे दिन मंगल ग्रह का होगा परिवर्तन, जानिए कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल

ज्योतिष में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। ज्योतिष में मंगल को विशेष स्थान प्राप्त है। मंगल को सभी ग्रहों का सेनापति कहा जाता है। मंगल को ऊर्जा, भाई, भूमि, शक्ति, साहस, पराक्रम, शौर्य का कारक ग्रह कहा जाता है। मंगल ग्रह को मेष और वृश्चिक राशि का स्वामित्व प्राप्त है। यह मकर राशि में उच्च होता है, जबकि कर्क इसकी नीच राशि है। 7 अप्रैल यानी नवरात्रि के छठे दिन मंगल ग्रह का राशि परिवर्तन होने जा रहा है। आइए जानते हैं मंगल के राशि परिवर्तन से कैसा रहेगा सभी राशियों का हाल। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि- शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकते हैं। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। अफसरों से सद्भाव बनाए रखें। स्थान परिवर्तन की संभावना भी बन रही है।
वृष राशि- मन में शांति और प्रसन्नता रहेगी। आत्मविश्वास से लबरेज भी रहेंगे। नौकरी में तरक्की के मार्ग प्रशस्त होंगे। पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा, परंतु संतान के स्वास्थ्य का ध्यान रखें।
मिथुन राशि- बौद्धिक कार्यों से आय के साधन बन सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। किसी मित्र के सहयोग से नौकरी मिल सकती है, परंतु परिवार से दूर किसी दूसरे स्थान पर जाना पड़ सकता है।
कर्क राशि- नौकरी में कार्यक्षेत्र में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिश्रम अधिक रहेगा। वाहन सुख में वृद्धि हो सकती है। अफसरों का सहयोग मिलेगा। परिवार के साथ किसी धार्मिक स्थान पर जा सकते हैं।
सिंह राशि- धार्मिक कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। मीठे खानपान में रुचि बढ़ सकती है। स्वास्थ्य के प्रति सचेत रहें। पारिवारिक जीवन कष्ट भरा रह सकता है। किसी मित्र का सहयोग मिल सकता है। खर्चों की अधिकता रहेगी।
कन्या राशि- जीवनसाथी के स्वास्थ्य में सुधार होगा। भवन सुख में वृद्धि हो सकती है। नौकरी में कार्यक्षेत्र में बदलाव के योग बन रहे हैं। श्रम अधिक रहेगा। किसी संपत्ति से आय के साधन बन सकते हैं। माता का साथ रहेगा।
तुला राशि- परिवार का साथ मिलेगा। कार्यक्षेत्र में परिश्रम अधिक रहेगा, परंतु मान-सम्मान की प्राप्ति भी होगी। यात्रा लाभप्रद रहेगी, परंतु यात्रा में स्वास्थ्य का ध्यान रखें। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी।
वृश्चिक राशि- पारिवारिक जीवन सुखमय रहेगा। पिता के स्वास्थ्य में सुधार होगा। कारोबार में अभी कठिनाइयां रहेंगी। शैक्षिक कार्यों में सफलता मिलेगी। किसी मित्र के सहयोग से आय के साधन बन सकते हैं।
धनु राशि- मन अशांत रहेगा। व्यर्थ के विवादों से दूर रहें।शैक्षिक व बौद्धिक कार्यों में मन लगेगा। उच्च शिक्षा के लिए विदेश प्रवास के योग बन रहे हैं। नौकरी में तरक्की के मौके मिल सकते हैं। आय में वृद्धि होगी।
कुंभ राशि- माता के स्वास्थ्य का ध्यान रखें। घर-परिवार में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। कारोबार पर पूरा ध्यान दें। परिश्रम अधिक रहेगा, पर उसके अनुसार लाभ नहीं मिलेगा। कुटुंब के किसी बुुजुर्ग से धन मिल सकता है।
मकर राशि- मन प्रसन्न रहेगा। दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। किसी मित्र से कारोबार के लिए प्रस्ताव मिल सकता है। लाभ के अवसर मिल सकते हैं। कुटुंब की किसी बुजुर्ग महिला से धन मिल सकता है।
मीन राशि- अचानक धन प्राप्ति के योग बन रहे हैं। किसी संपत्ति से भी धन की प्राप्ति हो सकती है। पारिवारिक जीवन कष्टमय हो सकता है। परिवार में सद्भाव व शांति बनाए रखने के प्रयास करें। मित्रों का सहयोग मिलेगा।
Next Story