धर्म-अध्यात्म

Holika Dahan की रात इस मुहूर्त में करें पूजा, बरसेगा कृपा

Tara Tandi
6 March 2025 4:20 PM IST
Holika Dahan की रात इस मुहूर्त में करें पूजा, बरसेगा कृपा
x
Holika Dahan ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं।
इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा। होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन पर इस बार भद्रा का साया रहेगा जिसके कारण होली दहन के लिए कुल 1 घंटे का समय भक्तों को प्राप्त हो रहा है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं होलिका दहन का शुभ समय बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन का शुभ समय—
हिंदू पंचांग के अनुसार फाल्गुन मास की पूर्णिमा तिथि 13 मार्च को सुबह 10 बजकर 35 मिनट से आरंभ हो रही है और इस पूर्णिमा तिथि का समापन 14 मार्च को दोपहर 12 बजकर 23 मिनट पर समाप्त हो जाएगी। ऐसे में होलिका दहन का शुभ मुहूर्त रात 11 बजकर 26 मिनट से लेकर रात 12 बजकर 48 मिनट तक रहेगा। ऐसे में होलिका दहन के लिए कुल मिलाकर 1 घंटा 21 मिनट का समय मिलेगा। होलिका दहन के बाद रंग वाली होली 14 मार्च को पड़ रही है।
होलिका दहन के आसान उपाय—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन की रात को घर की उत्तर दिशा में एक अखंड ज्योति जलाएं। माना जाता है कि इस उपाय को करने से धन लाभ की प्राप्ति होती है। उत्तर दिशा में अखंड ज्योति जलाने से माता लक्ष्मी प्रसन्न होकर कृपा करती है। और घर में धन की कमी नहीं रहती है। इससे परिवार में सुख शांति और समृद्धि आती है।
Next Story