- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- वैशाख अमावस्या के दिन...
धर्म-अध्यात्म
वैशाख अमावस्या के दिन इस मुहूर्त में करें स्नान दान व पूजा
Tara Tandi
26 April 2024 12:24 PM IST

x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में अमावस्या और पूर्णिमा तिथि को खास माना गया है जो कि हर माह में एक बार पड़ती है अभी वैशाख का महीना चल रहा है और इस माह पड़ने वाली अमावस्या को वैशाख अमावस्या के नाम से जाना जा रहा है इस दिन स्नान दान पूजा पाठ और तप जप का विधान होता है।
वैशाख अमावस्या के दिन पवित्र नदियों में स्नान करने से देवी देवताओं का आशीर्वाद मिलता है और पापों का नाश हो जाता है अमावस्या तिथि पितरों को समर्पित होती है ऐसे में इस दिन पितरों के निमित्त श्राद्ध, तर्पण और पिंडदान करना उत्तम माना जाता है ऐसा करने से पूर्वज प्रसन्न हो जाते हैं और अपने वंशजों को सुख समृद्धि व तरक्की का आशीर्वाद प्रदान करते हैं, तो आज हम आपको वैशाख अमावस्या की तारीख और मुहूर्त की जानकारी प्रदान कर रहे हैं तो आइए जानते हैं।
वैशाख अमावस्या की तारीख और मुहूर्त—
हिंदू पंचांग के अनुसार वैशाख अमावस्या 7 मई को सुबह 11 बजकर 40 मिनट से आरंभ हो रही है और इसका समापन अगले दिन यानी 8 मई को सुबह 8 बजकर 51 मिनट पर हो जाएगा। ऐसे में 8 मई को वैशाख अमावस्या मनाई जाएगी।
इस दिन सुबह ब्रह्म मुहूर्त में स्नान ध्यान व पूजा पाठ करना उत्तम रहेगा। वैशाख अमावस्या पर तप जप और दान पुण्य करने से ईश्वर की असीम कृपा बरसती है और जीवन के दुखों का अंत हो जाता है। ऐसे में इस दिन गरीबों और जरूरतमंदों को अन्न, धन, वस्त्र आदि का दान जरूर करें।
Tagsवैशाख अमावस्यादिन मुहूर्तस्नान दान व पूजाVaishakh Amavasyaday auspicious timebathdonation and worshipजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





