- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- शनि जयंती के दिन भगवान...
धर्म-अध्यात्म
शनि जयंती के दिन भगवान की पूजा में ये चीजें सभी समस्याओं का होगा नाश चढ़ाएं
Tara Tandi
11 May 2023 6:58 AM GMT
![शनि जयंती के दिन भगवान की पूजा में ये चीजें सभी समस्याओं का होगा नाश चढ़ाएं शनि जयंती के दिन भगवान की पूजा में ये चीजें सभी समस्याओं का होगा नाश चढ़ाएं](https://jantaserishta.com/h-upload/2023/05/11/2871067-1.webp)
x
हिंदू धर्म में वैसे तो कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन शनि जयंती बेहद ही खास मानी जाती है जो न्याय के देवता भगवान श्री शनिदेव की पूजा को समर्पित हैं। शनि जयंती का त्योहार हर साल ज्येष्ठ माह की अमावस्या पर मनाया जाता हैं जिसे शनि जयंती या शनि जन्मोत्सव के नाम से जाना जाता है।
इस दिन शुभ फल की प्राप्ति के लिए भक्त शनि महाराज की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं इस बार शनि जयंती 19 मई को पड़ रही है इस दिन पूजा पाठ में शनिदेव को उनकी प्रिय चीजों को अर्पित करने से जीवन के सभी दुख और परेशानियां दूर हो जाती हैं तो आज हम आपको उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
शनि जयंती पर करें ये काम—
शनि देव को सरसों तेल अधिक प्रिय हैं ऐसे में शनि जयंती के शुभ दिन पर अगर शनि की शिला पर तेल का अभिषेक किया जाए तो गंभीर रोगों व बीमारियों से मुक्ति मिल जाती हैं साथ ही साथ शनिदेव प्रसन्न होकर अपनी कृपा करते हैं।
वही इसके अलावा शनि जयंती के दिन अगर शिव शंकर को शमी के फूल, फल और पत्ते अर्पित किया जाए तो शनि और शिव प्रसन्न होते हैं साथ ही साथ शनि के अशुभ प्रभाव भी समाप्त हो जाते हैं। शनि की कृपा पाने के लिए आप शनि जयंती के शुभ दिन पर भगवान को नीले रंग के पुष्प अर्पित कर सकते हैं। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग खुल जाते हैं साथ ही साथ नौकरी में आने वाली हर परेशानी का समाधान होता हैं।
![Tara Tandi Tara Tandi](/images/authorplaceholder.jpg?type=1&v=2)
Tara Tandi
Next Story