धर्म-अध्यात्म

हरतालिका तीज के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ

Shiddhant Shriwas
8 Sep 2021 12:19 PM GMT
हरतालिका तीज के दिन इन राशियों को मिलेगा भाग्य का साथ
x
हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बहुत अधिक महत्व होता है। हरतालिका तीज व्रत महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला और निराहार रखेंगी।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। हिंदू धर्म में हरतालिका तीज का बहुत अधिक महत्व होता है। हरतालिका तीज व्रत महिलाएं अखंड सुहाग के लिए निर्जला और निराहार रखेंगी। हरतालिका तीज पर महिलाएं भगवान गणेश, भगवान शिव और माता पार्वती की विधि-विधान से पूजा करती हैं। 9 सितंबर, गुरुवार को हरतालिका तीज व्रत है। वैदिक ज्योतिष में हर दिन ग्रह-नक्षत्रों की चाल से राशिफल का आंकलन किया जाता है। जानिए पं. राघवेंद्र शर्मा से 9 सितंबर, 2021 के दिन किन राशि वालों को होगा लाभ और किन राशि वालों को रहना होगा सावधान। पढ़ें मेष से लेकर मीन राशि तक का हाल...

मेष राशि
दाम्पत्य सुख में वृद्धि होगी। वस्त्रों के प्रति रुझान हो सकता है। कारोबार में कुछ कठिनाइयां आ सकती हैं। आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु धैर्यशीलता में कमी भी हो सकती है। परिवार की समस्या अभी परेशान कर सकती है। माता का सहयोग म‍िलेगा।
आने वाले 23 दिनों तक इन राशियों पर रहेंगी मां लक्ष्मी मेहरबान, सुख- समृद्धि में होगी वृद्धि
वृष राशि
किसी अज्ञात भय से परेशान हो सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। नौकरी में परिवर्तन की सम्भावना बन रही हैं। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। जीवनसाथी को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। खर्च अधिक रहेंगे। सन्तान को कष्ट रहेगा। तरक्‍की के योग बन रहे हैं।
मिथुन राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। कला या संगीत में रुचि बढ़ सकती है। संतान की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। मन अशान्त रहेगा। मानसिक तनाव रहेगा। स्वास्‍थ्‍य के प्रति सचेत रहें। किसी मित्र के सहयोग से आय के स्रोत्र बन सकते है। भाइयों से मनमुटाव हो सकता है।
कर्क राशि
कारोबारी कार्यों में व्यस्तता बढ़ सकती है। परिश्रम अधिक रहेगा। घर में धार्मिक कार्य हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। मानसिक शान्ति तो रहेगी, परन्तु स्वभाव में चिड़चिड़ापन रहेगा। नौकरी में अफसरों का सहयोग मिलेगा। शैक्ष‍िक कार्यों में सफलता म‍िलने के योग हैं।
सूर्य के राशि परिवर्तन से पहले ये राशि वाले कमाएंगे खूब धन- दौलत, देखें क्या आप भी हैं इस लिस्ट में शामिल?
सिंह राशि
आत्मविश्वास तो भरपूर रहेगा, परन्तु अति उत्साही होने से बचें। आत्मसंयत रहें। माता से धन की प्राप्ति‍ हो सकती है। मानसिक शान्ति रहेगी, लेकिन नौकरी में अफसरों से मतभेद बढ़ सकते हैं। कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती हैं। खर्चों में बढ़ोतरी के योग हैं।
कन्या राशि
मन अशान्त रहेगा। परिवार की समस्याएं परेशान कर सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में सुधार होगा। वाणी के प्रभाव में वृद्धि तो होगी, परन्तु कठोरता भी रहेगी। कार्यक्षेत्र में कठिनाइयों का सामना करना पड़ सकता है। आय के स्रोत व‍िकस‍ित होंगे।
तुला राशि
आत्मविश्वास भरपूर रहेगा। नौकरी में परिवर्तन के योग बन रहे हैं। परिवार से दूर जाना पड़ सकता है। नौकरी में तरक्की के अवसर मिल सकते हैं। खर्चों में वृद्धि होगी। व्‍यर्थ के व‍िवादों से दूर रहने का प्रयास करें। स्‍वास्‍थ्‍य को लेकर कुछ समस्‍याएं परेशान कर सकती हैं।
वृश्चिक राशि
परिवार में परेशानियां आ सकती हैं। पिता का साथ मिलेगा। कारोबार में लाभ के अवसर भी मिल सकते हैं। मन अशान्त रहेगा। अपनी भावनाओं को वश में रखें। जीवनसाथी से नोकझोंक हो सकती है। माता-पिता का साथ मिलेगा। खर्चों पर नियंत्रण बनाने का प्रयास करें।
धनु राशि
नौकरी में तरक्की के योग बन रहे हैं। शासन सत्ता का सहयोग भी मिल सकता है। किसी पुराने मित्र से पुनःसम्पर्क हो सकता है। परिवार में धार्मिक कार्य होंगे। किसी धार्मिक स्थान की यात्रा का कार्यक्रम बन सकता है। सेहत का ध्यान रखें। माता से धन प्राप्‍ति‍ के योग हैं।
मकर राशि
मानसिक शान्ति‍ रहेगी। बातचीत में सन्तुलित रहें। धन की स्थिति में सुधार होगा। किसी मित्र से कारोबार का प्रस्ताव मिल सकता है। क्षणे रुष्टा-क्षणे तुष्टा के भाव रहेंगे। शैक्षिक कार्यों में व्यवधान आ सकते हैं। परिवार का साथ मिलेगा। धार्मिक यात्रा पर जाना हो सकता है।
कुंभ राशि
धैर्यशीलता बनाये रखने के प्रयास करें। पिता के स्वास्थ्‍य का ध्यान रखें। नौकरी में कोई अतिरिक्त जिम्मेदारी मिल सकती है। कारोबार का विस्तार होगा। परिवार का साथ मिलेगा। मान-सम्मान में वृद्धि होगी। वस्त्र उपहार में मिल सकते हैं। सुखद समाचार म‍िलेगा।
मीन राशि
आत्मविश्वास में कमी रहेगी। मन में नकारात्मक के प्रभाव से बचें। शैक्षिक कार्यों में कुछ सुधार होगा। मानसिक शान्ति रहेगी। किसी मित्र के सहयोग से रोजगार के अवसर मिल सकते हैं। माता को स्वास्थ्य विकार हो सकते हैं। रुका हुआ काम पूरा होने की उम्‍मीद है।


Next Story