धर्म-अध्यात्म

बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के आशीर्वाद से मिलेगी सफलता, जानें तिथि, मंत्र, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त

jantaserishta.com
31 Jan 2022 9:54 AM IST
बसंत पंचमी के दिन मां सरस्वती के आशीर्वाद से मिलेगी सफलता, जानें तिथि, मंत्र, पूजा विधि और शुभ मुहूर्त
x

Saraswati Puja 2022 Date: सरस्वती पूजा माघ मास के शुक्ल पक्ष की पंचमी तिथि 5 फरवरी दिन शनिवार को होगी. मान्यता के अनुसार वसंत पंचमी के दिन पूजा करने से मां सरस्वती जल्द ही प्रसन्न होती हैं. हालांकि मां सरस्वती की पूजा कई अन्य त्योहारों पर भी होती है, लेकिन पंचमी के दिन देवी सरस्वती की पूजा विशेष फलदायी मानी जाती है. आइये जानते हैं सरस्वती पूजा का शुभ मुहूर्त, मंत्र के बारे में...

सरस्वती पूजा मुहूर्त्त (Saraswati Puja Shubh Muhurat)
वसंत पंचमी 5 फरवरी 2022 को मां सरस्वती की पूजा के लिए 5 घंटे 28 मिनट का शुभ मुहूर्त रहेगा. इस दिन सुबह 07 बजकर 19 मिनट से 12 बजकर 35 मिनट तक मां सरस्वती की पूजा करना शुभ रहेगा.
सरस्वती पूजा विधि (Saraswati Puja Vidhi)
1- इस दिन सुबह स्नान करने के बाद पीले रंग के वस्त्र धारण करें.
2- सरस्वती माता की पूजा और व्रत का संकल्प लें. इसके बाद एक चौकी पर पीले रंग का कपड़ा बिछाकर मां सरस्वती की प्रतिमा या मूर्ति रखें.
3- पीले वस्त्र, पीला चंदन, हल्दी, केसर, हल्दी से रंगे पीले अक्षत, पीले पुष्प मां को अर्पित करें.
4- इस दिन मां शरदे को पीले रंग के मीठे चावल का भोग लगाएं.
5- मां की आरती और वंदना करके आशीर्वाद प्राप्त करें.
इस मंत्र का करें जाप (Saraswati Puja Mantra)
या कुंदेंदु-तुषार-हार-धवला, या शुभ्रा - वस्त्रावृता,
या वीणा - वार - दण्ड - मंडित - करा, या श्वेत - पद्मासना।
या ब्रह्माच्युत - शङ्कर - प्रभृतिभिर्देवै: सदा वन्दित,
सा मां पातु सरस्वती भगवती नि: शेष - जाड्यापहा।।
jantaserishta.com

jantaserishta.com

भारत के भले ही किसी कोने में आप रह रहे हों, जनता से रिश्ता वेबसाइट पर आपके राज्य की हर छोटी-बड़ी खबर मिलेगी। राजनीति, खेल, चुनाव, बिजनेस, सिनेमा, इस प्लैटफॉर्म पर बस एक क्लिक करते ही हमेशा पाएं ताजा खबरें। उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, राजस्थान, महाराष्ट्र, गुजरात, छत्तीसगढ़, झारखंड, हिमाचल प्रदेश, पंजाब, हरियाणा, जम्मू-कश्मीर, उत्तराखंड, पश्चिम बंगाल समेत देश के बाकी राज्यों और शहरों की कोई जानकारी हो, हम आपको देते हैं। सियासी रण हो या बजट का मौसम, कहां चल रहा क्या सियासी दांव-पेच, आपके गांव में किसकी सरकार, हर अपडेट यहां आपको मिलेंगे। तो फिर अपने राज्य की हर हलचल के लिए जुड़े रहिए जनता से रिश्ता के साथ।

    Next Story