- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- अनंत चतुर्दशी के दिन...
धर्म-अध्यात्म
अनंत चतुर्दशी के दिन गणपति महाराज को प्रसन्न करने के लिए जरूर करें ये काम, दुख- दर्द दूर
Shiddhant Shriwas
19 Sept 2021 8:04 AM IST

x
अनंत चतुर्दशी 19 सितंबर को है। अनंत चतुर्दशी के पावन दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का समापन होता है।
जनता से रिश्ता वेबडेस्क। अनंत चतुर्दशी 19 सितंबर को है। अनंत चतुर्दशी के पावन दिन 10 दिनों तक चलने वाले गणेश महोत्सव का समापन होता है। भगवान गणेश प्रथम पूजनीय देव हैं। भगवान गणेश की कृपा से व्यक्ति की सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। अनंत चतुर्दशी के पावन दिन गणेश चतुर्थी के दिन स्थापित की गई प्रतिमा का विर्सजन किया जाता है। इस पावन दिन भगवान गणेश को प्रसन्न करने के लिए ये काम जरूर करें।
दूर्वा घास
भगवान गणेश को दूर्वा घास काफी पसंद होती है। गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार जो व्यक्ति गणपती महाराज को दूर्वा अर्पित करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं। भगवान गणेश को दूर्वा अर्पित करने से सभी तरह की समस्याओं से छुटकारा मिलता है और जीवन आनंद से भर जाता है। आप रोजाना भी भगवान गणेश को दूर्वा घास अर्पित कर सकते हैं।
मोदक
गणेश जी को मोदक अतिप्रिय होते हैं। आप इस दिन भगवान गणेश को मोदक का भोग भी लगा सकते हैं। धार्मिक शास्त्रों में मोदक को ब्रह्म के समान बताया गया है।
आज है अनंत चतुर्दशी व्रत, जान लें शुभ मुहूर्त, पूजा विधि और व्रत कथा
सिंदूर
भगवान गणेश को सिंदूर पसंद होता है। गणेश जी को सिंदूर का तिलक भी अवश्य लगाएं। ऐसा करने से भगवान गणेश प्रसन्न होते हैं। भगवान गणेश को तिलक लगाने के बाद अपने माथे पर सिंदूर का तिलक लगाएं।
घी
भगवान गणेश को घी काफी पसंद है। भगवान गणेश की पूजा में घी को जरूर शामिल करें। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार घी को पुष्टिवर्धक और रोगनाशक कहा जाता है। जो व्यक्ति भगवान गणेश की पूजा घी से करता है उसकी सभी मनोकामनाएं पूरी हो जाती हैं।
Next Story





