धर्म-अध्यात्म

भगवान परशुराम जयंती के शुभअवसर पर धीरेंद्र शास्त्री बोले- ‘भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा’

Rounak Dey
22 April 2023 11:52 PM IST
भगवान परशुराम जयंती के शुभअवसर पर धीरेंद्र शास्त्री बोले-  ‘भारत हिन्दू राष्ट्र बनेगा’
x
समय में सनातनी को शस्त्र और शास्त्रद्ध दोनों की जरूरत हैं।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भगवान परशुराम की जयंती पर शनिवार को पंडित धीरेंद्र शास्त्री गुफा मंदिर के कार्यक्रम में शामिल हुए। उन्होंने कहा भारत हिंदू राष्ट्र बनेगा। वर्तमान समय में सनातनी को शस्त्र और शास्त्रद्ध दोनों की जरूरत हैं।

पंडित धीरेंद्र शास्त्री बोले कि दादा परशुराम सिर्फ ब्राह्मणों के नहीं है। दादा परशुराम दुनिया में रहने वाले जीवों के हैं। जिन्होंने पूरे विश्व के कल्याण के लिए हाथ में फरसा उठाया। लोग कहते है कि दादा परशुराम ने भूमि को 21 बार क्षत्रिय विहीन की। आज हमने देखा कौन ब्राह्मण, कौन क्षत्रिय, कौन वैश्य, कौन सेवक। आज तो सब सनातनी नजर आ रहे है। यहां एक एक सनातनी हिंदू बैठा है। शास्त्री ने कहा कि दादा परशुराम ने उन क्षत्रीय का वध किया, जो धर्म के विरुध थे। माता-बहनों पर अत्याचार करते थे। ऐसे आतताईयों का अंत करके धर्म की स्थापना की।

उन्होंने कहा कि शस्त्र और शास्त्र में ज्यादा अंतर नहीं है। सिर्फ एक डंडे का अंतर है। रामचरित्र मानस में हनुमान जी शास्त्र और अंगद जी शस्त्र हैं। वर्तमान में भारतीय हिंदूओं को भी शस्त्र और शास्त्र दोनों की आवश्यकता है। सनातनियों को भी दोनों की आवश्यकता है। भाला और भले की। भाला मारने के लिए नहीं आत्मरक्षा के लिए। हमारे तो देवी और देवता माला और भाला रखते है।

शास्त्री ने कहा कि भोपाल में जल्द ही कथा करेंगे। आप भव्य और दिव्य कथा की तैयारी करो। उन्होंने कहा कि संकल्प वहीं पुराना है। बालाजी ने चाहा और सनातनी जागे तो भारत हिंदू राष्ट्र होगा। आज सर्व समाज के लोगों ने एक साथ आकर परशुराम के दर्शन किए। मध्य प्रदेश में ऐसे की एकता रहे। जाति की वैमनस्ता ना रहे। हम सब हिंदूओं को एक होना पड़ेगा।

Next Story