धर्म-अध्यात्म

बांके बिहारी मंदिर में अक्षय तृतीया के शुभअवसर पर उमड़ी भक्तों की भीड़

HARRY
23 April 2023 12:58 PM GMT
बांके बिहारी मंदिर में अक्षय तृतीया के शुभअवसर पर उमड़ी भक्तों की भीड़
x
मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा।

जनता से रिश्ता बेबडेस्क | अक्षय तृतीया पर रविवार की सुबह जन-जन के आराध्य ठाकुर बांकेबिहारी महाराज के चरण दर्शन के लिए मंदिर में श्रद्धालुओं का सैलाब उमड़ पड़ा। श्रद्धालु अपने आराध्य के वर्ष भर में एक बार अक्षय तृतीया के पावन पर्व पर सुबह चरण दर्शन की अभिलाषा लिए ललायित दिखे। सुगंधित इत्र और पुष्पों से महकता मंदिर परिसर श्रद्धालुओं में बरबस ही आध्यात्मिक भावना का संचार कर रहा था।

मंदिर में भीनी-भीनी सुगंध और चंदन की आभा का वातावरण भक्तों को अपने आराध्य ठाकुर बांके बिहारी महाराज के श्रीचरणों की ओर खींचे ले जा रहा था। अक्षय तृतीया पर समय से कुछ पहले मंदिर के पट खुले संपूर्ण मंदिर प्रांगण ठाकुर बांके बिहारी लाल के जयघोषों से गुंजायमान हो उठा। ठाकुर श्री बांके बिहारी महाराज को मंदिर सेवायतों ने पिछले कई दिन से तैयार किए जा रहे चंदन श्रृंगार में चंदन के साथ केसर, कर्पूर का लेप लगाकर ठंडक का अहसास कराया।

देश और विदेशों से आए श्रद्धालु ठाकुर बांके बिहारी के चंदन प्रसाद को लेकर अपने को धन्य मान रहे थे। ठाकुरजी के दर्शन का यह क्रम सुबह और सायं कालीन बेला में चला। शाम को भी भक्तों की भीड़ संभाले नहीं संभली। मंदिर प्रांगण ठाकुर बांके बिहारी के जयकारों से गुंजायमान हो र है। वहीं शाम को ठाकुर बांके बिहारी महाराज सर्वांग दर्शन देंगे।

Next Story