धर्म-अध्यात्म

24 सितंबर को धन-संपदा का कारक ये बड़ा करेगा हलचल, इन राशि का बदलेगा भाग्य

Subhi
22 Sep 2022 5:02 AM GMT
24 सितंबर को धन-संपदा का कारक ये बड़ा करेगा हलचल, इन राशि का बदलेगा भाग्य
x
धन-संपदा का कारक शुक्र ग्रह 24 सितंबर 2022, शनिवार को राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान हैं।

धन-संपदा का कारक शुक्र ग्रह 24 सितंबर 2022, शनिवार को राशि परिवर्तन करेगा। इस दिन शुक्र कन्या राशि में प्रवेश करेंगे। इस राशि में पहले से ही ग्रहों के राजा सूर्य विराजमान हैं। शुक्र कन्या राशि में 24 सितंबर को रात करीब सवा नौ बजे गोचर करेंगे। इसके बाद 18 अक्टूबर को शुक्र तुला राशि में प्रवेश करेंगे। ज्योतिषीय गणना के अनुसार, कन्या राशि में शुक्र राशि परिवर्तन कई राशि वालों के लिए अत्यंत लाभकारी माना जा रहा है। जानें क्या आपकी राशि भी होने वाला है फायदा-

वृषभ राशि- शुक्र वृषभ राशि के स्वामी ग्रह हैं। शुक्र का कन्या राशि में प्रवेश का लाभ वृषभ राशि वालों को मिलेगा। इस दौरान पारिवारिक दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। आर्थिक उन्नति के योग बनेंगे। करियर में नया मुकाम हासिल हो सकता है। मान-सम्मान में वृद्धि होगी।

कर्क राशि- कर्क राशि वालों के लिए शुक्र गोचर लाभकारी माना जा रहा है। इस दौरान आपकी आर्थिक स्थिति में सुधार होगा। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की की संभावना है। कर्ज संबंधी दिक्कतों से मुक्ति मिलेगी। बॉस आपके काम की प्रशंसा कर सकते हैं।

सिंह राशि- सिंह राशि वालों को नौकरी व व्यापार में अपार सफलता हासिल हो सकती है। शुक्र राशि परिवर्तन सिंह राशि के जातकों के लिए किसी वरदान से कम नहीं है। इस अवधि में आपके अधूरे काम पूरे होंगे। प्रॉपर्टी में निवेश के लिए समय अनुकूल रहेगा। भाग्य का साथ मिलेगा।

वृश्चिक राशि- शुक्र का गोचर वृश्चिक राशि वालों के लिए लाभकारी साबित हो सकता है। शुक्र आपकी कुंडली के कार्यक्षेत्र व नौकरी भाव में प्रवेश करेंगे। जिसका फायदा आपको मिलेगा। इस अवधि में आपको नौकरी में तरक्की व आय में वृद्धि मिल सकती है।



Next Story