धर्म-अध्यात्म

19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दिन लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में देगा दिखाई

Tulsi Rao
7 Nov 2021 6:35 PM GMT
19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दिन लगने जा रहा है चंद्र ग्रहण, उत्तर और पूर्वी क्षेत्रों में देगा दिखाई
x
वर्ष 2021 में 19 नवंबर को खण्डग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में ही दिखाई देगा।

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। वर्ष 2021 में 19 नवंबर को खण्डग्रास चंद्र ग्रहण लगने जा रहा है। भारत में यह चंद्र ग्रहण उत्तर-पूर्वी क्षेत्रों में ही दिखाई देगा। इस साल यह दूसरा चंद्र ग्रहण है जो 19 नवंबर को कार्तिक पूर्णिमा गंगा स्नान के दिन लगेगा। इससे पहले 13 अप्रैल को भी खण्डग्रास चंद्र ग्रहण दिखाई दिया था। 19 नवंबर को खण्डग्रास चंद्र ग्रह दिन के 12:48 बजे से शाम 16:17 बजे तक रहेगा। ऐसे में भारत के अन्य भागों में इस चंद्र ग्रहण का कोई असर नहीं होगा। उत्तर पूर्वी क्षेत्र में भी अरुणाचल प्रदेश के पूर्वी सीमान्त क्षेत्र में चंद्र उदय के समय थोड़ी अवधि के लिए ही यह ग्रहण देखा जा सकेगा। लेकिन अफ्रीका, पश्चिमी यूरोप, उत्तरी अमेरिका, दक्षिण अमेरिका, एशिया,ऑस्ट्रेलिया, ब्रिटेन, इंडोनेशिया,थाईलैंड,चीन एवं रूस सहित अन्य देशों में चंद्रण पूरी तरह से दिखाई देगा।

नवंबर-दिसंबर में 15 दिन बजेगा बैंड, कर लें तैयारी
ज्योतिषीय मान्यताओं के अनुसार ग्रहण का प्रभाव उसी क्षेत्र में होता है जहां चंद्रग्रहण होता है। ऐसे में उत्तर पूर्वी क्षेत्र में अरुणाचल प्रदेश को छोड़कर भारत में कहीं भी इस ग्रहण का सूतक नहीं लगेगा और ना ही कोई और प्रभाव पड़ेगा। भारत के पूर्वी उत्तरी क्षेत्र में चंद्र ग्रहण से नौ घंटे पहले सूतक लगेगा जिसमें बालक,वृद्ध और रोगी को छोड़कर शेष लोगों को भोजन करना निषेध होता है। ऐसे में उत्तर-पूर्वी क्षेत्र को छोड़कर देश के बाकी हिस्सों में लोग चंद्र ग्रहण से प्रभावित नहीं होंगे। इस स्थिति में ना तो चंद्र ग्रहण और ना ही सूतक विचार इस क्षेत्र में लागू होगा।


Next Story