धर्म-अध्यात्म

16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य करने जा रहे गोचर, जानें अपनी राशि पर प्रभाव

Subhi
9 Nov 2022 5:42 AM GMT
16 नवंबर को ग्रहों के राजा सूर्य करने जा रहे गोचर, जानें अपनी राशि पर प्रभाव
x

सूर्य को ग्रहों का राजा माना गया है। सूर्य साहस, पराक्रम व आत्मा का कारक माना गया है। ज्योतिषाचार्यों की मानें तो सूर्य की कृपा के बिना किसी भी जातक को उच्च पद प्राप्त नहीं होता है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार, सूर्यदेव 16 नवंबर को राशि परिवर्तन करने जा रहे हैं। सूर्यदेव मंगल की राशि वृश्चिक में प्रवेश करेंगे। जानें आपकी राशि पर क्या पड़ेगा प्रभाव-

मेष- सूर्य आपकी राशि के आठवें भाव में गोचर कर रहे हैं। इस अवधि में आपको सतर्क रहने की जरूरत है। इस दौरान कोई आकस्मिक घटना घटित हो सकती है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें।

वृषभ- इस राशि के सप्तम भाव में सूर्य गोचर कर रहे हैं। सूर्य गोचर के कारण आपको अपनी सेहत का ध्यान रखना होगा। जीवनसाथी के साथ अनबन हो सकती है। मानसिक तनाव हो सकता है।

मिथुन- मिथुन राशि के छठवें भाव में सूर्य गोचर कर रहे हैं। सूर्य के इस गोचर से आपके शत्रुओं का नाश होगा। सूर्यदेव की कृपा से आपको बड़ी नौकरी मिल सकती है। यात्रा से लाभ होगा।

कर्क- कर्क राशि के पंचम भाव में सूर्य गोचर करेंगे। इस दौरान आपको संतान की ओर से सुख प्राप्त हो सकता है। प्रेम संबंध मधुर होंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी करने वाले जातकों को शुभ परिणाम प्राप्त होंगे। मित्रों का सहयोग मिलेगा।

सिंह- सिंह राशि के चतुर्थ भाव में सूर्य गोचर होगा। इस दौरान आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। इस अवधि में आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन करेंगे।

कन्या- कन्या राशि के तीसरे भाव में सूर्य राशि परिवर्तन होगा। इस दौरान आपको यात्राओं का पूरा लाभ मिलेगा। वाणी से लोग प्रभावित होंगे। तरक्की मिल सकती है। भाई-बहन का सहयोग मिलेगा।

तुला- तुला राशि के दूसरे भाव में सूर्यदेव प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपको अपने पिता की सेहत का ध्यान रखना जरूरी है। वाहन प्रयोग में सावधानी बरतें। खर्चों में अधिकता हो सकती है।

वृश्चिक- वृश्चिक राशि के लग्न भाव में सूर्य प्रवेश करेंगे। इस दौरान आपकी कुंडली में राजयोग का निर्माण होगा। इस दौरान आपके साहस व पराक्रम में वृद्धि होगी। समाज में मान-सम्मान हासिल होगा।

धनु- धनु राशि वालों के 12वें भाव में सूर्यदेव का प्रवेश होगा। इस दौरान आपको खर्चों पर काबू रखने की जरूरत है। पिता की सेहत का ध्यान रखना होगा। पैसों के मामले में सावधानी बरतें।

मकर- मकर राशि के एकादश में सूर्य गोचर होगा। इस दौरान आपके व्यापार में लाभ हो सकता है। भाई-बहनों का सहयोग मिलेगा। संतान पक्ष की ओर से सुखद समाचार मिल सकता है। लव लाइफ में दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा।

कुंभ- कुंभ राशि के दशम भाव में सूर्य प्रवेश करेंगे। सूर्य गोचर के प्रभाव से आपको करियर में लाभ होगा। कार्यस्थल पर आप अच्छा प्रदर्शन कर पाएंगे। मानसिक तनाव दूर होगा। व्यापारियों को मुनाफा होगा।

मीन- मीन राशि के भाग्य स्थान में सूर्य गोचर होने जा रहा है। इस दौरान आपके साहस में वृद्धि होगी। भाग्य का पूरा साथ मिलेगा। लंबे समय से अटके काम पूरे होंगे। वाद-विवाद से बचें।


Next Story