धर्म-अध्यात्म

16 नवंबर को 'बुधादित्य योग' बुध-सूर्य की युति से बन रहा

Kunti Dhruw
14 Nov 2022 12:21 PM GMT
16 नवंबर को बुधादित्य योग बुध-सूर्य की युति से बन रहा
x
नई दिल्ली, Budhaditya Yoga: ज्योतिष गणना के अनुसार, बीते 13 नवंबर को बुध ग्रह तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश कर गए थे। वहीं 16 नवंबर को इसी राशि में सूर्य ग्रह भी प्रवेश कर रहे हैं। ऐसे में दोनों ग्रहों की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। ज्योतिष शास्त्र के अनुसार बुधादित्य योग बनने से मान-सम्मान और धन वैभव की प्राप्ति होती है। जानिए वृश्चिक राशि पर बने बुधादित्य योग बनने से किन राशियों को मिलेगा विशेष लाभ।
मेष राशि
सूर्य और बुध की युति से बने बुधादित्य योग से मेष राशि के जातकों को विशेष लाभ मिलने वाला है। इस राशि के जातकों को रुका हुआ पैसा वापस मिल सकता है। बिजनेस में निवेश करना चाहते हैं तो उसमें कई गुना अधिक लाभ मिल सकता है। नौकरी में भी प्रमोशन मिलने के आसार नजर आ रहे हैं। लंबे समय से चली आ रही कानूनी लड़ाई में आपको सक्सेस मिलेगी।
मिथुन राशिमिथुन राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग शुभ साबित होने वाला है। लंबे समय से रुका हुआ काम एक बार फिर सुचारू रूप से शुरू हो जाएगा। नई नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को सफलता हासिल होगी। ऑफिस में उच्च अधिकारियों से संबंध अच्छे बनेंगे। प्रतियोगी परीक्षा की तैयारी कर रहे लोगों को भी सफलता मिल सकता है। वैवाहिक जीवन में खुशियां ही खुशियां आएगी।
कन्या राशि
कन्या राशि के जातकों के लिए बुधादित्य योग कई खुशियां लेकर आने वाला है। इस राशि के जातकों के परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा। कार्य स्थल में आपके काम की प्रशंसा होगी जो आगे प्रमोशन का कारण बन सकता है। इंटरव्यू में भी सफलता हासिल हो सकती है।
सिंह राशि
सिंह राशि के जातकों के लिए भी बुधादित्य योग अच्छा साबित हो सकता है। लंबे समय से जिस काम में असफलता हासिल हो रही है अब उन्हें आप जरूर सफल होंगे। नौकरी पेशा करने वालों के लिए भी ये योग अच्छा साबित होगा। वैवाहिक जीवन में मधुरता बढ़ेगी।
वृश्चिक राशि
इसी राशि में सूर्य और बुध की युति से बुधादित्य योग बन रहा है। ऐसे में इस राशि के जातकों को सबसे अधिक लाभ मिलेगा। समाज में मान-सम्मान बढ़ेगा। आर्थिक तंगी से छुटकारा मिलेगी। इसके साथ ही आय का स्त्रोत बढ़ेगा।
Next Story