धर्म-अध्यात्म

शिवरात्रि 11 मार्च को मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध कर रहे हैं राशि परिवर्तन, बनेगा बुधादित्य योग

Gulabi
10 March 2021 2:26 PM GMT
शिवरात्रि 11 मार्च को मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध कर रहे हैं राशि परिवर्तन, बनेगा बुधादित्य योग
x
इस बार शिवरात्रि पर बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं

इस बार शिवरात्रि पर बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। शिवरात्रि 11 मार्च को मिथुन व कन्या राशि के स्वामी बुध राशि परिवर्तन कर रहे हैं। बुध शनि की राशि कुंभ में प्रवेश करेंगे। इससे पहले बुध मकर राशि में 4 फरवरी को वक्री हुए थे। शिवयोग, सिद्धियोग और घनिष्ठा नक्षत्र का संयोग भी शिवरात्रि के योग को और अधिक महत्वपूर्ण बना रहा है।

इस साल महाशिवरात्रि पर 101 साल बाद यह विशेष संयोग बनने जा रहा है। इसके बाद अब बुध ग्रह 1 अप्रैल को मीन राशि में गोचर करेंगे। आपको बता दें कि बुध ग्रह जिस ग्रह के साथ आता है, उस ग्रह के अनुसार ही व्यवहार करने लगता है। बुध, सूर्य का सबसे करीबी ग्रह है।
महाशिवरात्रि के दिन शिवपुराण का पाठ और महामृत्युंजय मंत्र या शिव के पंचाक्षर मंत्र ॐ नमः शिवाय का जाप करना चाहिए।
महाशिवरात्रि 2021 शुभ मुहूर्त-

निशीथ काल पूजा मुहूर्त :24:06:41 से 24:55:14 तक।
अवधि :0 घंटे 48 मिनट।
महाशिवरात्रि पारणा मुहूर्त :06:36:06 से 15:04:32 तक।


Next Story