धर्म-अध्यात्म

Mahashivratri पर करें एक जोड़ा लौंग का टोटका, सभी बाधा होगी दूर

Tara Tandi
22 Feb 2025 4:22 PM IST
Mahashivratri पर करें एक जोड़ा लौंग का टोटका, सभी बाधा होगी दूर
x
Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व होता है लेकिन फाल्गुन मास में पड़ने वाली महाशिवरात्रि को खास बताया गया है जो कि शिव को समर्पित है इस दिन भक्त भगवान भोलनाथ और माता पार्वती की विधिवत पूजा करते हैं साथ ही उपवास आदि भी रखते हैं
पंचांग के अनुसार इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी दिन बुधवार को मनाया जाएगा। इस दिन पूजा पाठ और व्रत के साथ ही अगर लौंग के टोटके किए जाए तो खूब धन लाभ की प्राप्ति होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा लौंग के आसान उपाय बता रहे हैं तो
आइए जानते हैं।
लौंग के आसान टोटके—
शिवपुराण के अनुसार भगवान भोलेनाथ को लौंग बहुत ही प्रिय है। लौंग के जोड़े को शिव और शक्ति का प्रतीक माना गया है। धार्मिक मान्यताओं के अनुसार इसे दैविक शक्ति का कारक कहा जाता है।
ऐसे में अगर महाशिवरात्रि के शुभ दिन पर शिवलिंग पर लौंग का जोड़ा अर्पित किया जाए तो भक्तों की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है और सकारात्मकता का संचार भी होता है और भक्तों को इसका दोगुना फल भी मिलता है। साथ ही शिव शक्ति की विशेष कृपा प्राप्त होती है जिससे जीवन में सुख समृद्धि और शांति आती है।
महाशिवरात्रि के दिन भगवान शिव और देवी पार्वती की विधिवत पूजा करें इसके बाद एक लोटे में जल भरें और उसे शिवलिंग पर अर्पित करें। जल चढ़ाते वक्त "ॐ नमः शिवाय" इस मंत्र का जाप करें इसके बाद लौंग का जोड़ लें और उसे शिवलिंग पर अर्पित करें। पूजा समापन के समय शिवलिंग के पास एक घी का दीपक जलाएं और शिव की विधिवत आरती करें। माना जाता है कि ऐसा करने से लाभ मिलता है।
Next Story