धर्म-अध्यात्म

MahaShivratri पर गन्ने के रस और गंगाजल से करें रुद्राभिषेक, शिव की होगी कृपा

Tara Tandi
23 Feb 2025 7:26 PM IST
MahaShivratri पर गन्ने के रस और गंगाजल से करें रुद्राभिषेक, शिव की होगी कृपा
x
Maha Shivratri ज्योतिष न्यूज़ : इस साल महाशिवरात्रि का पर्व 26 फरवरी 2025 को रखा जाएगा. इस दिन भगवान शिव व माता पार्वती का विधि-विधान से पूजन होता है और शिवलिंग का रुद्राभिषेक भी किया जाता है. ​महाशिवरात्रि के दिन लोग उपवास रखते हैं और चारों पहर की पूजा करके शिवजी को प्रसन्न करते हैं. बता दें कि महाशिवरात्रि के दिन कुछ लोग रुद्राभिषेक भी कराते हैं. मान्यता है कि रुद्राभिषेक से भगवान शिव बहुत जल्दी प्रसन्न होते हैं और अपने भक्तों की सभी मनोकामनाएं भी पूरी करते हैं.
जो लोग स्वास्थ्य संबंधित परेशानी दूर करना चाहते हैं या अपने पापों का नाश करना चाहते हैं वे रुद्राभिषेक करवा कर भगवान शिव का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं. बता दें कि रुद्राभिषेक कई अलग-अलग चीजों से करवाया जाता है. आइए जानते हैं कि धन प्राप्ति के लिए महाशिवरात्रि के दिन किस चीज से रुद्राभिषेक करना फलदायी होता है.
रुद्राभिषेक से खुलेंगे धन प्राप्ति के रास्ते
यदि आप धन संपत्ति की प्राप्ति करना चाहते हैं तो महाशिवरात्रि के दिन गन्ने के रस से रुद्राभिषेक करवाएं. ऐसा करने से धन की कमी दूर हो सकती है और धन प्राप्ति के नए रास्ते भी खुलेंगे.
ज्योतिष शास्त्र के अनुसार महाशिवरात्रि के दिन घी से रुद्राभिषेक करना भी शुभ होता है. ऐसा करने से व्यापार में उन्नति होती है और मुनाफा बढ़ता है.
यदि आप अपनी सेहत से परेशान हैं या उत्तम सेहत पाना चाहते हैं तो ऐसे में भांग से रुद्राभिषेक करवाना चाहिए.
जो लोग कुंडली में ग्रह दोष से परेशान हैं उन्हें महाशिवरात्रि के दिन गंगाजल से रुद्राभिषेक करवाना चाहिए.
जिन लोगों के घर में कलह क्लेश रहता है वे यदि महाशिवरात्रि पर दही से रुद्राभिषेक करवाएंगे तो कलह कलेश शांत होगा.
खुशहाल जीवन व्यतीत करने के लिए शक्कर से रुद्राभिषेक करवाना चाहिए.
यदि आप घर में सुख और शांति बनाए रखना चाहते हैं तो दूध से रुद्राभिषेक करवाना चाहिए.
शिक्षा के क्षेत्र में सफलता हासिल करने के लिए शहद से रुद्राभिषेक करवाना चाहिए.
दुश्मनों पर विजय हासिल करने के लिए महाशिवरात्रि के दिन भस्म से रुद्राभिषेक करवाएं.
Next Story