धर्म-अध्यात्म

Karwa Chauth पर महिलाएं राशि अनुसार करें इन चीजों का दान

Tara Tandi
19 Oct 2024 11:41 AM GMT
Karwa Chauth पर महिलाएं राशि अनुसार करें इन चीजों का दान
x
Karwa Chauthज्योतिष न्यूज़: कल यानी 20 अक्टूबर दिन रविवार को देशभर में करवा चौथ का पर्व मनाया जाएगा। जो कि अमर सुहाग का त्योहार माना जाता है इस दिन सुहागिन महिलाएं अपने पति की लंबी आयु और खुशहाल वैवाहिक जीवन के लिए दिनभर निर्जला उपवास रखती है और संध्याकाल विधिवत पूजन कर चंद्रमा के दर्शन कर अपने व्रत का पारण करती है।
मान्यता है कि करवा चौथ का व्रत पूजन करने से अखंड सौभाग्य का आशीर्वाद मिलता है। इसी के साथ ही अगर करवा चौथ पर महिलाएं राशि अनुसार कुछ चीजों का दान करें तो उन्हें जीवनभर पति से प्रेम मिलता रहेगा। साथ ही रिश्तों में भी मजबूती बनी रह सकती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि आप राशि अनुसार किन चीजों का दान कर सकती हैं तो आइए जानते हैं।
राशि अनुसार करें इन चीजों का दान—
ज्योतिष अनुसार करवा चौथ पर मेष राशि के जातक गुड़ और तांबे का दान जरूर करें। इसके अलावा वृषभ राशि के लोग इस दिन सफेद वस्त्र और चावल का दान कर सकते हैं ऐसा करने से उन्नति मिलेगी। मिथुन राशि वालें हरे वस्त्र और मूंग का दान करें। कर्क राशि के जातक चांदी और दूध का दान इस दिन कर सकते हैं। वही सिंह राशि वाले लोग गेंहू का दान करें इससे मान सम्मान बढ़ता है कन्या राशि के जातक हरे फल का दान जरूर करें इससे समस्याएं दूर होती हैं।
तुला राशि वाले इस दिन श्रृंगार की चीजों का दान करें इससे वैवाहिक जीवन खुशहाल रहता है वृश्चिक राशि के जातक लाल वस्त्र और तांबे का दान कर सकते हैं वही धनु राशि वाले पीले वस्त्र का दान करें। मकर राशि के जातक लोहे और तिल का दान करें इसके अलावा कुंभ राशि के लोग जल और नीले वस्त्रों का दान इस दिन कर सकते हैं मीन राशि वाले करवा चौथ के दिन पीले फूल और बेसन का दान जरूर करें। ऐसा करने से सुखी वैवाहिक जीवन की प्राप्ति होती है।
Next Story