- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जन्माष्टमी पर्व पर आप...
धर्म-अध्यात्म
जन्माष्टमी पर्व पर आप भी बनाए मथुरा स्पेशल पेड़े... जानें विधि
Ritisha Jaiswal
26 Aug 2021 9:12 AM GMT
![जन्माष्टमी पर्व पर आप भी बनाए मथुरा स्पेशल पेड़े... जानें विधि जन्माष्टमी पर्व पर आप भी बनाए मथुरा स्पेशल पेड़े... जानें विधि](https://jantaserishta.com/h-upload/2021/08/26/1264683--.gif)
x
भारत को त्योहारों का देश माना जाता हैं। वहीं जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आ रहा है
जनता से रिश्ता वेबडेस्क | भारत को त्योहारों का देश माना जाता हैं। वहीं जन्माष्टमी का पर्व नजदीक आ रहा है। ऐसे में लोग कान्हा जी को अलग-अलग चीजों का भोग लगाते हैं। ऐसे में आज हम आपके लिए मथुरा स्पेशल पेड़े की रेसिपी लेकर आए हैं। चलिए जानते हैं इसे बनाने का तरीका...
सामग्रीः
खोया- 200 ग्राम
पीसी चीनी- 125 ग्राम
घी- 1 बड़ा चम्मच
दूध- ¼ कप
दूध पाउडर- 2 कप
विधिः
. कढ़ाई में घी गर्म करके धीमी आंच पर खोया भूनें।
. खोया भूरा होने पर इसमें 2 बड़े चम्मच दूध मिलाएं।
. इसे तब तक मिलाते रहें जब तक दूध मिश्रण में सूख न जाएं।
. मिश्रण को ठंडा होने के लिए बाउल में डाल दें।
. इसमें एक बड़ा चम्मच चीनी मिलाएं।
. मिश्रण अगर सूखा लगे तो थोड़ा सा दूध मिलाकर मनपसंद आकार के पेड़े बनाएं।
. पीसी चीनी से पेड़े को रोल करें।
. आपके मथुरा पेड़े बनकर तैयार हैं।
. इसे सर्विंग प्लेट में निकालकर कान्हा जी को भोग लगाएं। फिर प्रसाद स्वरूप सबको बांटे और खुद भी खाएं।
TagsJanmashtami
![Ritisha Jaiswal Ritisha Jaiswal](https://jantaserishta.com/h-upload/2022/03/13/1540889-f508c2a0-ac16-491d-9c16-3b6938d913f4.webp)
Ritisha Jaiswal
Next Story