धर्म-अध्यात्म

13 फरवरी को सूर्य करेंगे कुंभ राशि में गोचर, एक महीने तक इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा

Shantanu Roy
27 Jan 2022 8:48 AM GMT
13 फरवरी को सूर्य करेंगे कुंभ राशि में गोचर, एक महीने तक इन राशियों पर रहेगी सूर्यदेव की कृपा
x
राशि वालों के लिए गोचर लाभकारी व कष्टकारी साबित होता है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क वैदिक ज्योतिष में जब कोई ग्रह राशि परिवर्तन करता है, तो इसका सीधा असर मानव जीवन पर पड़ता है। कुछ राशि वालों के लिए गोचर लाभकारी व कुछ राशि के जातकों के लिए गोचर कष्टकारी साबित होता है। इस साल फरवरी में कई ग्रहों का राशि परिवर्तन होगा। 13 फरवरी को सूर्य शनि की राशि कुंभ में गोचर करेंगे। सूर्य गोचर का कई राशियों पर असर पड़ेगा।जानिए किन 3 राशियों को सूर्य राशि परिवर्तन का मिलेगा

कुंभ- सूर्य गोचर आपके लिए लाभकारी साबित होगा। सूर्य आपकी राशि के द्वितीय(धन) भाव में गोचर करेंगे। इस दौरान आपको भाग्य का साथ मिलेगा। कार्यों में सफलता हासिल होगी। आय में वृद्धि के योग बनेंगे। धार्मिक कार्यों का हिस्सा बन सकते हैं। अचानक धन लाभ हो सकता है।

मिथुन- 13 फरवरी से आपके अच्छे दिन शुरू हो सकते हैं। सूर्य गोचर आपके नवम (भाग्य) भाव में गोचर करेगा। इस दौरान आपको किस्मत का पूरा साथ मिलेगा। व्यापार में कोई बड़ी डील फाइनल हो सकती है। करियर में नए अवसरों की प्राप्ति होगी। मिथुन राशि के स्वामी ग्रह बुध हैं। बुध और सूर्य के बीच मित्रता का भाव है। इसलिए आपके लिए यह राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा।

कर्क-आपके लिए सूर्य राशि परिवर्तन लाभकारी रहेगा। सूर्य आपकी कुंडली के दशम यानी कर्म भाव में गोचर कर रहे हैं। जिससे आपको नौकरी के नए प्रस्ताव मिल सकते हैं। आत्मविश्वास में वृद्धि होगी। पारिवारिक जीवन सुखद रहेगा।

Next Story