- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- Dhanteras पर इन...
धर्म-अध्यात्म
Dhanteras पर इन कार्यों से बनाएं दूरी मां लक्ष्मी होंगी प्रसन्न
Tara Tandi
28 Oct 2024 11:58 AM IST

x
Dhanteras ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन धनतेरस का पर्व बहुत ही खास माना जाता है जो कि हर साल कार्तिक माह के कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि पर मनाया जाता है इस दिन आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि की पूजा अर्चना की जाती है मान्यता है कि धन्वंतरि जी की पूजा करने से सभी तरह की रोग बीमारियां दूर हो जाती हैं इसके अलावा कुबेर और माता लक्ष्मी की भी पूजा इस दिन की जाती है ऐसा करने से सुख समृद्धि घर आती है
धनतेरस के दिन को खरीदारी के लिए खास माना जाता है इस दिन चीजों की खरीदारी करने से धन में वृद्धि होती है। इस साल धनतेरस का त्योहार 29 अक्टूबर दिन मंगलवार को मनाया जाएगा। तो आज हम आपको बता रहे हैं कि धनतेरस के दिन किन गलतियों को करने से बचना चाहिए, तो आइए जानते हैं।
धनतेरस पर इन बातों का रखें खास ध्यान—
धनतेरस के दिन साफ सफाई का काम नहीं करना चाहिए इससे पहले ही घर की साफ सफाई करें और बेकार की वस्तुओं को बाहर कर दें। इसके अलावा मंदिर की सफाई जरूर करें। इस दिन वाद विवाद नहीं करना चाहिए वरना आर्थिक परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है इसके अलावा धनतेरस पर मांस, मदिरा का सेवन करने से बचें।
इस दिन भूलकर भी लहसुन प्याज का भी सेवन नहीं करना चाहिए। घर आए गरीब को धनतेरस पर खाली हाथ नहीं भेजना चाहिए बल्कि उसे कुछ न कुछ दान जरूर दें। धनतेरस के मौके पर किसी को अपशब्द नहीं कहने चाहिए मन में बुरे विचारों को उत्पन्न न होने दें। इस दिन काले, नीले और भूले रंग के वस्त्रों को धारण करना अच्छा नहीं माना जाता है।
TagsDhanteras कार्यों दूरीमां लक्ष्मी होंगी प्रसन्नDhanteras tasks are completedMother Lakshmi will be pleasedजनता से रिश्ता न्यूज़जनता से रिश्ताआज की ताजा न्यूज़हिंन्दी न्यूज़भारत न्यूज़खबरों का सिलसिलाआज की ब्रेंकिग न्यूज़आज की बड़ी खबरमिड डे अख़बारJanta Se Rishta NewsJanta Se RishtaToday's Latest NewsHindi NewsIndia NewsKhabron Ka SilsilaToday's Breaking NewsToday's Big NewsMid Day Newspaperजनताjantasamachar newssamacharहिंन्दी समाचार
Next Story





