धर्म-अध्यात्म

भाद्रपद पूर्णिमा पर करें चंद्रमा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करे ये आसान उपाय

Subhi
19 Sep 2021 2:57 AM GMT
भाद्रपद पूर्णिमा पर करें चंद्रमा और मां लक्ष्मी को प्रसन्न करने के लिए करे ये आसान उपाय
x
हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में होता है तथा सर्वाधिक फल प्रदान करने वाला होता है।

हिंदू धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व है। इस दिन चंद्रमा अपनी पूर्ण कला में होता है तथा सर्वाधिक फल प्रदान करने वाला होता है। पूर्णिमा तिथि पर भगवान विष्णु, माता लक्ष्मी और चंद्रमा के पूजन का विधान है। भाद्रपद मास की पूर्णिमा तिथि इस साल 20 सितंबर, दिन सोमवार को पड़ रही है। सोमवार चंद्रमा का दिन होने के कारण इस पूर्णिमा पर चंद्रमा का पूजन विशेष फलदायी है। आइए जानते हैं भाद्रपद पूर्णिमा पर किए जाने वाले उन उपायों के बारे में जिनको करने से मां लक्ष्मी की कृपा आप पर बनी रहेगी...

1-सोमवार की पूर्णिमा के दिन चंद्रमा को दूध और चीनी के मिश्रण या दूध की खीर का अर्घ्य देना चाहिए। ऐसा करने से चंद्रमा सुख, सौभाग्य और निरोगी काया प्रदान करते हैं।
2- सोमवार की पूर्णिमा के दिन सफेद रंग की वस्तुओं दूध, सफेद मिठाई, चांदी या सफेद वस्त्र का दान करने से धन, धान्य की प्राप्ति होती है।
3- पूर्णिमा के दिन चांदी का चौकोर टुकड़ा माता लक्ष्मी को अर्पित कर के अपनी पर्स में रख ले। ऐसा करने से धन लाभ होता है तथा आर्थिक तंगी का सामना नहीं करना पड़ेगा।
4- धन की प्राप्ति के लिए भाद्रपद की पूर्णिमा के दिन सांय काल में लक्ष्मी स्त्रोत का पाठ करना चाहिए और घर के मुख्य द्वार पर घी का दीपक जलाना चाहिए। ऐसा करने से घर में मां लक्ष्मी का आगमन होता है।
5- मान्यता है कि पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी पीपल के पेड़ पर वास करती हैं। इसलिए पूर्णिमा के दिन पीपल के पेड़ पर जल चढ़ा कर उसके समीप दिया जलाना चाहिए। ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न होती है।
6- पूर्णिमा के दिन माता लक्ष्मी को इत्र, सुगंधित चंदन अर्पित करें तथा ये दिन व्यापार में वृद्धि के लिए श्री यंत्र की स्थापना करने के लिए अत्यंत शुभ होता है।

Next Story