- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- 10 अगस्त इन राहु व...
10 अगस्त इन राहु व मंगल की इस राशि में युति, इन राशि वालों की रहेगी मौज

मेष राशि में राहु और मंगल की युति 27 जून से 10 अगस्त तक रहेगी राहु और मंगल की युति से अंगारक योग का निर्माण होता है। ज्योतिष शास्त्र में अंगारक योग को अशुभ माना जाता है। इस योग में शुभ व मांगलिक कार्यों की मनाही होती है। जानें राहु व मंगल की युति किन राशि वालों को दिलाएगी सफलता और किन राशि वालों को कष्टों का करना पड़ेगा सामना-
मेष- मेष राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। नौकरी व व्यापार में लाभ हो सकता है। धन लाभ के योग बनेंगे।
मिथुन- आपकी मान-प्रतिष्ठा बढ़ेगी। नौकरी में प्रमोशन संभव है। व्यापार में लाभ के योग बनेंगे। नौकरी पेशा करने वालों को नए अवसर मिलेंगे।
कर्क- कर्क राशि वालों को कार्यस्थल पर उच्चाधिकारियों का सहयोग मिल सकता है। धार्मिक कार्यों में मन लगेगा। पिता का सहयोग मिलेगा।
सिंह- सिंह राशि वालों के मान-सम्मान में वृद्धि होगी। धार्मिक यात्रा के योग बनेंगे। आय में वृद्धि संभव है।
तुला- व्यापारियों को इस अवधि में मुनाफा हो सकता है। नौकरी करने वाले जातकों की कार्यशैली में सुधार होगा। वेतन में वृद्धि के योग बनेंगे।
वृश्चिक- इस राशि के जातकों को गुप्त शत्रुओं पर विजय प्राप्त होगी। नौकरी में लाभ हो सकता है। जीवनसाथी का सहयोग मिलेगा।
धनु- धनु राशि वालों को अचानक धन लाभ हो सकता है। भवन या वाहन की खरीदारी के योग बनेंगे। नौकरी में तरक्की मिल सकती है।
वृषभ- आपको कार्यस्थल पर सतर्क रहना चाहिए। किसी भी फैसले को लेने से पहले विचार करें। शत्रु हावी हो सकते हैं।
कन्या- कन्या राशि वाले बेवजह धन खर्च से परेशान हो सकते हैं। सेहत का ध्यान रखें। वाद-विवाद से दूर रहें।
मकर- मकर राशि वाले इस अवधि में अपनी सेहत का ख्याल रखें। नौकरी व व्यापार में मिलेजुले परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।
जून के आने वाले 10 दिन इन 3 राशियों के लोग रहें सावधान, नहीं मिलेगा भाग्य का साथ
कुंभ- नौकरी पेशा करने वाले जातकों का सहयोगियों के साथ विवाद हो सकता है। नौकरी में स्थान परिवर्तन संभव है।
मीन- मीन राशि वाले धन खर्च से परेसान रहेंगे। अपनी वाणी पर संयम बरतें। किसी के साथ विवाद होने की आशंका है।