धर्म-अध्यात्म

इन कार्यों को करने से जल्द आता है बुढ़ापा, पढ़े चाणक्य नीति

Tara Tandi
23 May 2023 2:03 PM GMT
इन कार्यों को करने से जल्द आता है बुढ़ापा, पढ़े चाणक्य नीति
x
आचार्य चाणक्य को भारत के महान ज्ञानियों और विद्वानों में से एक माना गया हैं जिनकी नीतियां देश ही नहीं बल्कि पूरी दुनिया में प्रसिद्ध हैं। चाणक्य ने अपने अनुभवों को नीतिशास्त्र में पिरोया हैं जिसे चाणक्य नीति के नाम से जाना जाता हैं।
आचार्य चाणक्य ने मनुष्य जीवन से जुड़े हर पहलु पर अपनी नीतियों का निर्माण किया हैं जिसका अगर कोई व्यक्ति अनुसरण करता है तो वह हमेशा सफल और सरल जीवन जीता हैं। चाणक्य ने कुछ ऐसे कार्यों को बताया हैं जिन्हें करने वाला मनुष्य समय से पहले बूढ़ा हो जाता हैं तो आज हम इसी विषय पर चाणक्य नीति बता रहे हैं तो आइए जानते हैं आज की चाणक्य नीति।
उम्र को लेकर चाणक्य नीति—
चाणक्य नीति अनुसार व्यक्ति के लिए जितना भोजन महत्वपूर्ण हैं उतना ही शारीरिक सुख भी अहम होता हैं खासकर जिन महिलाओं को समय समय पर शारीरिक सुख की प्राप्ति नहीं होती हैं वे समय से पहले ही बूढ़ी हो जाती हैं ऐसी महिलाओं को समय रहते ही सावधान हो जाना चाहिए।
चाणक्य नीति कहती हैं कि जो लोग अपने जीवन में अधिक यात्राएं करते हैं वे भी समय से पहले बूढ़े दिखने लगते हैं क्योंकि ऐसे लोगों की दिनचर्या ठीक नहीं होती हैं और ये लोग अपने रहन सहन और खान पान का भी ध्यान नहीं रख पाते हैं जिस कारण इनका बुढ़ापा जल्दी आ जाता हैं। चाणक्य नीति कहती हैं कि जिस प्रकार घोड़े का काम दौड़ना और मेहनत करना हैं ऐसे में अगर उसे बांधकर रख दिया जाए तो वह समय से पहले बूढ़ा हो जाएगा। ठीक उसी तरह अगर मनुष्य को बंधन में रखा जाए तो वह भी समय से पहले बूढ़ा हो जाता हैं।
Next Story