धर्म-अध्यात्म

Mahashivratri पर भगवान शिव को ये चीजें चढ़ाने से मिलेगा हर सुख

Tara Tandi
12 Feb 2025 7:18 AM GMT
Mahashivratri पर भगवान शिव को ये चीजें चढ़ाने से मिलेगा हर सुख
x
Mahashivratri ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे व्रत त्योहार पड़ते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन महाशिवरात्रि को बहुत ही खास माना जाता है जो कि शिव को समर्पित दिन है इस दिन भक्त भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं। मान्यता है कि इस पावन दिन पर शिव साधना करने से प्रभु की असीम कृपा बरसती है और दुख परेशानियां दूर हो जाती हैं।
इस साल महाशिवरात्रि का त्योहार 26 फरवरी को मनाया जाएगा। इस शुभ दिन पर पूजा पाठ और व्रत करना लाभकारी माना जाता है लेकिन इसी के साथ ही अगर महाशिवरात्रि के अवसर पर भगवान भोलेनाथ को कुछ चीजें अर्पित की जाए तो वे शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और साधक को तरक्की व सभी तरह के सुख की प्राप्ति होती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं के बारे में बता रहे हैं तो
आइए जानते हैं।
महादेव को करें ये चीजें अर्पित—
महाशिवरात्रि पर महादेव को रुद्राक्ष जरूर अर्पित करें माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव की कृपा प्राप्त होती है। इसके अलावा महाशिवरात्रि के दिन भगवान भोलेनाथ की विधिवत पूजा करें और उन्हें बिल्व पत्र जरूर अर्पित करें ऐसा करने से भगवान जल्दी प्रसन्न होकर अपनी कृपा करते हैं और साधक को सभी सुविधाओं की प्राप्ति होती है।
भगवान शिव की पूजा करते वक्त महादेव को भस्म जरूर चढ़ाएं। माना जाता है कि ऐसा करने से महादेव की कृपा बरसती है और कष्टों में कमी आती है। इसके अलावा शिवलिंग पर दूध और दही भी अर्पित करें ऐसा करने से आरोग्य की प्राप्ति होती है और हमेशा सुख समृद्धि बनी रहती है।
Next Story