- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- जगत पिता को अर्पण करें...
धर्म-अध्यात्म
जगत पिता को अर्पण करें ये चीजें, परमानंद की होगी प्राप्ति
Tara Tandi
12 July 2023 4:05 PM IST

x
सनातन धर्म में भगवान शिव को देवों के देव महादेव कहा गया हैं इन्हें जगत पिता भी माना जाता हैं। कहते हैं कि इनकी पूजा आराधना साधको को उत्तम फल प्रदान करती हैं। अभी शिव का पवित्र महीना सावन चल रहा हैं जो कि भोले भंडारी की आराधना को समर्पित होता हैं इस दौरान शिव पूजा दोगुना फल प्रदान करती हैं, और कष्टों को भी दूर कर देती हैं।
ऐसे में अगर आप परमानंद की प्राप्ति चाहते हैं तो सावन में नित्य शिव की सेवा करें भगवान को कुछ खास चीजों को अर्पण करें माना जाता हैं कि ऐसा करने से शिव पुत्र के समान साधक पर कृपा बरसाते हैं और उसे धन, शोहरत, मान सम्मान प्रदान करते हैं तो आज हम आपको इस विषय पर जानकारी प्रदान कर रहे हैं।
शिवलिंग पर चढ़ाएं ये चीजें—
सावन के पवित्र महीने में शिव पूजा के समय शिवलिंग को गाय का दूध, गाय का दही और गाय के घी से अभिषेक करना चाहिए। इसके बाद शहद और शक्कर से प्रभु का अभिषेक करें। आप चाहें तो शिवलिंग पर इन चीजों को मिलाकर पंचामृत से भी अभिषेक करा सकते हैं। इसके बाद जल से स्नान कराएं।
बाद में भगवान को गाय के दूध से बनी मिठाई का भोग श्रद्धा पूर्वक चढ़ाएं। माना जाता है कि शिवलिंग का अभिषेक करने से आत्मशुद्धि होती हैं। वही सावन में शिव को गंध अर्पित करने से पुण्य फल मिलता हैं। नैवेद्य चढ़ाने से लंबी आयु का आशीर्वाद प्राप्त होता हैं इसके अलावा अगर शिव के समक्ष धूप का निवेदन किया जाए तो धन प्राप्ति की इच्छा पूरी हो जाती हैं। शिव के समक्ष दीपक जलाने से ज्ञान में वृद्धि होती हैं।
Next Story





