धर्म-अध्यात्म

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये चीजें

Subhi
20 Jun 2022 3:14 PM GMT
भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये चीजें
x
आज सोमवार है और हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। कहा जाता है कि ये दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित करने के लिए सबसे उत्तम होता है। भगवान भोले शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है

आज सोमवार है और हिंदू धर्म में सोमवार का दिन भगवान शिव को समर्पित माना गया है। कहा जाता है कि ये दिन भगवान भोलेनाथ को समर्पित करने के लिए सबसे उत्तम होता है। भगवान भोले शंकर को सभी देवों में सबसे उच्च स्थान प्राप्त है, इसलिए वे देवाधिदेव महादेव कहलाते हैं। वे कालों के भी काल महाकाल हैं। जिन लोगों पर शिव जी की कृपा होती है, उनके बड़े से बड़े संकट भी टल जाते हैं। भगवान शिव को मनुष्य तो क्या देवी-देवता, सुर-असुर, सभी पूजते हैं। माना जाता है कि भगवान शिव बहुत ही आसानी से प्रसन्न हो जाने वाले देव हैं। वे केवल भाव के भूखे हैं, यदि कोई श्रद्धा पूर्वक उन्हें केवल एक लोटा जल अर्पित कर दे तो भी वे प्रसन्न हो जाते हैं। यदि आप भी भगवान भोलेनाथ की कृपा पाना चाहते हैं और अपनी हर इच्छा पूरी करना चाहते हैं, तो प्रत्येक सोमवार के दिन शिव जी को ये 5 वस्तुएं जरूर अर्पित करें....

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 6 चीजें

बेलपत्र शिव जी बेहद प्रिय है, इसलिए सोमवार के दिन पूजा के दौरान भगवान भोलेनाथ को बेलपत्र जरूर अर्पित करें। इससे शिव शम्भू प्रसन्न होंगे।

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 6 चीजें

कहा जाता है कि भगवान भोलेनाथ जलाभिषेक करने से बेहद प्रसन्न होते हैं। ऐसे में प्रत्येक सोमवार को जलाभिषेक करें साथ ही मंत्रों का उच्चारण करते समय जल चढ़ाया जाए तो हमारा स्वभाव शांत एवं स्नेहमय हो जाता है।

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 6 चीजें

मान्यता के अनुसार, अपने जीवन में आई दरिद्रता को दूर करने के लिए भगवान शिव को शक्कर यानी चीनी अर्पित करनी चाहिए। इससे आपके जीवन में सुख और समृद्धि भी बढ़ेगी।

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 6 चीजें

ज्योतिषाचार्यों की माने तो भगवान शिव को पूजा या अभिषेक के दौरान केसर अर्पित करने से सौम्यता प्राप्त होती है। इसके अलावा भगवान शिव शंकर पर पूजा या अभिषेक के दौरान घी अर्पित करने से हमारी शक्ति में बढ़ोतरी होती है।

भोलेनाथ को प्रसन्न करने के लिए चढ़ाएं ये 6 चीजें

कहा जाता है कि शिवलिंग पर इत्र अर्पित करने से व्यक्ति गलत रास्ते पर जाने से बच जाता है। साथ ही विचारों में भी पवित्रता और शुद्धता आती है।


Next Story