धर्म-अध्यात्म

अधिकमास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें

Mohammed Raziq
23 July 2023 12:31 PM IST
अधिकमास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को अर्पित करें ये चीजें
x
विष्णु को अर्पित करें ये चीजें
हिन्दू धर्म में अधिक मास का बहुत महत्व है। यह माह भगवान विष्णु को समर्पित है।
18 जुलाई को अधिक मास का आरंभ हुआ था। वहीं, इस माह का पहला सोमवार 24 जुलाई को पड़ने जा रहा है। अधिक मास का पहला सोमवार खास होगा।
ऐसा इसलिए क्योंकि यह सावन का तीसरा सोमवार भी होगा। ऐसे में इस सोमवार पर भगवान विष्णु और भगवान शिव शंकर की पूजा का दोगुना फल मिलेगा।
ज्योतिषाचार्य राधाकांत वत्स का कहना है कि अधिक मास के पहले सोमवार के दिन भगवान विष्णु को कुछ चीजों को अर्पित करने से सुखों की प्राप्ति होती है।
अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं खीर
भगवान विष्णु को खीर अति प्रिय है। वहीं, मां लक्ष्मी को भी खीर अर्पित की जाती है।
ऐसे में अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को खीर का भोग लगाएं।
अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं तुलसी
भगवान विष्णु को तुलसी दल भी प्रिय है। वही, तुलसी मां लक्ष्मी (मां लक्ष्मी की पूजा के नियम) का भी प्रतीक हैं।
ऐसे में अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को तुलसी दल चढ़ाएं।
अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं फल
भगवान विष्णु को अधिक मास के पहले सोमवार के दिन फल चढ़ाना भी शुभ है।
पीले फलों के साथ-साथ आप पीले वस्त्र और फूल भी अर्पित कर सकते हैं।
अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को चढ़ाएं शंख
शंख को मां लक्ष्मी का रूप माना जाता है। शंख (घर में शंख रखने के लाभ) चढ़ाने से श्री हरि प्रसन्न होते हैं।
ऐसे में अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु को शंख अर्पित करें।
अधिक मास के पहले सोमवार पर भगवान विष्णु के चढ़ाएं दीपक
अधिक मास के पहले सोमवार के दिन भगवान विष्णु के समक्ष घी का दिया जलाएं।
ऐसा करने से मां लक्ष्मी का घर में वास स्थापित होगा और धन लाभ के योग बनेंगे।
आप भी अधिक मास के पहले सोमवार के दिन भगवान विष्णु को ये चीजें अर्पित कर श्री हरि और मां लक्ष्मी का आशीर्वाद प्राप्त कर सकते हैं। अगर हमारी स्टोरीज से जुड़े आपके कुछ सवाल हैं, तो वो आप हमें आर्टिकल के नीचे दिए कमेंट बॉक्स में बताएं। हम आप तक सही जानकारी पहुंचाने का प्रयास करते रहेंगे। अगर आपको ये स्टोरी अच्छी लगी है, तो इसे शेयर जरूर करें। ऐसी ही अन्य स्टोरी पढ़ने के लिए जुड़ी रहें हरजिंदगी से।
Next Story