धर्म-अध्यात्म

भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग, आप से प्रसन्न होंगे गणपति

Subhi
11 Sept 2021 9:40 AM IST
भगवान गणेश को लगाएं इन चीजों का भोग, आप से प्रसन्न होंगे गणपति
x
आज, गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान गणेश के पूजन का गणेश उत्सव की शुरूआत हो गई है।

आज, गणेश चतुर्थी के दिन से भगवान गणेश के पूजन का गणेश उत्सव की शुरूआत हो गई है। आने वाले दस दिन भगवान गणेश की पूजा के लिए विशेष रूप से समर्पित हैं। मान्यता अनुसार गणेश चतुर्थी से अनंत चतुर्दशी के दिन तक लोग घरों में गणपति की स्थापना करते हैं। दस दिनों तक विधि-विधान से भगवान गणेश का पूजन-अर्चन किया जाता है। लोंग तरह-तरह से भगवान गणेश को प्रसन्न करने का प्रयास करते हैं। ऐसे में आइए जानते हैं भगवान गणेश को लगाए जाने वाले ऐसे भोग जो भगवान गणेश को अतिप्रिय हैं। इन चीजों का भोग लगाने से गणेश जी शीघ्र प्रसन्न होते हैं और भक्तों की मन की मुराद पूरी करते हैं....

1-मोदक – मोदक भगवान गणेश को सबसे प्रिय मिष्ठान है, गणेश पूजा में भगवान को मोदक अर्पित करने से वो शीध्र प्रसन्न होते हैं और सभी मनोकामनाएं पूरी करते हैं।
2- मोती चूर के लड्डू – गणेश चतुर्थी के दिन भगवान गणेश को मोती चूर का लड्डू चढ़ाना चाहिए। पौराणिक मान्यता के अनुसार एकदंत भगवान गणेश को मोती चूर का भोग लगाने सबसे शुभ माना जाता है.
3- बेसन के लड्डू – भगवान गणेश को बेसन के लड्डूयों से भी विशेष लगाव है। गणेश पूजन में बेसन के लड्डूओं का भोग लगान आपके सारे दुखों का नाश करने वाला माना जाता है।
4- मखाने की खीर – गणेश जी को मखाने की खीर का भोग लगाने से धन-धान्य की प्राप्ति होती है।
5- केला –केला भगवान गणेश के सबसे प्रिय फलों में से एक है। गणेश जी को केले का भोग लगाने से घर के सारे कलेश दूर होते हैं।
6- गुड़ और नारियल – भगवान गणेश को गणेश पूजन में नारियल और गुड़ का भोग जरूर लगांए। ऐसा करने से आपकी सभी मनोकामनाएं पूरी होती हैं।
7- मेवे के लड्डू – गणेश जी को मेवे के लड्डू का भोग लगाने से घर में सुख और समृद्धि का वास होता है।
8- श्री खंड – भगवान गणेश को श्री खंड का भोग लगान सौभाग्यशाली माना जाता है।


Next Story