धर्म-अध्यात्म

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, हर मनोकानाएं होगी पूर्ण

Tara Tandi
25 March 2022 5:02 AM GMT
शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, हर मनोकानाएं होगी पूर्ण
x

शुक्रवार के दिन मां लक्ष्मी को लगाएं इन चीजों का भोग, हर मनोकानाएं होगी पूर्ण  

शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने पर व्यक्ति को सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है

जनता से रिश्ता वेबडेस्क। शुक्रवार का दिन मां लक्ष्मी को समर्पित है. मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होने पर व्यक्ति को सुख-समृद्धि और धन की प्राप्ति होती है. मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए व्यक्ति कई तरह के उपाय करते हैं, पूजा-पाठ और व्रत आदि रखते हैं. मां लक्ष्मी की पूजा के कुछ खास दिन होते है, जब ये उपाय या कुछ विशेष चीजों को याद रखा जाए, तो धन से जुड़ी समस्याओं से छुटकारा पाया जा सकता है.

शुक्रवार के दिन मां को उनकी प्रिय चीज का भोग लगाने से जल्द प्रसन्न होती हैं और भक्तों पर कृपा बरसाती हैं. आइए जानें.
1. खीर और मिश्री- धन की देवी लक्ष्मी जी को सफेद रंग की चीजें और दूध से बनी चीजें पसंद हैं. इसलिए आज के दिन दूध और चावल से बनी खीर का भोग लगाएं. ऐसा करने से वे जल्दी प्रसन्न होती हैं. इसके अलावा, मां को मिश्री का भोग लगाया जा सकता है. खीर-मिश्री का भोग लगाने के बाद 7 साल से कम उम्र की कन्याओं को घर भुलाकर उन्हें भोजन करवाएं और उन्हें भी मिश्री और खीर जरूर खिलाएं.
2. मखाने का भोग- मां लक्ष्मी को मखाने का भोग लगाएं. मखाने को कमल के फूल के बीज से बनाया जाता है. इसलिए इसे फूल मखाना भी कहा जाता है. मां लक्ष्मी को भोग लगाते समय ये खास रूप से अर्पित किया जाता है.
3. बताशे का भोग- सफेद रंग का होने के कारण मां लक्ष्मी को बताशे का भोग भी लगाया जा सकता है.
शुक्रवार के दिन इन उपायों को जरूर आजमाएं
- मां लक्ष्मी की कृपा पाने के लिए शुक्रवार के दिन लक्ष्मी मंत्र 'ॐ श्रीं श्रीये नम:' का 108 बार जाप करें.
- मान्यता है कि शुक्रवार के दिन दक्षिणावर्ती शंख में जल भरकर भगवान विष्णु का अभिषेक करने से भी लक्ष्मी मां जल्द प्रसन्न होती हैं.
- आज के दिन शाम को गाय के घी का दीपक अवश्य जलाएं और दीपक में थोड़ा केसर अवश्य डालें.
- शुक्रवार के दिन जरूरतमंद लोगों को सफेद रंग के कपड़े या चावल का दान में दें.
Next Story