धर्म-अध्यात्म

गुरुवार पूजा में भगवान को अर्पित करें ये चीजें, जनिये

Tara Tandi
22 Jun 2023 9:36 AM GMT
गुरुवार पूजा में भगवान को अर्पित करें ये चीजें, जनिये
x
सप्ताह का हर दिन किसी न किसी देवी देवता की पूजा को समर्पित होता हैं वही गुरुवार का दिन जगत के पालनहार भगवान विष्णु और देव गुरू बृहस्पति की पूजा अर्चना के लिए श्रेष्ठ माना जाता हैं इस दिन भक्त भगवान विष्णु को प्रसन्न करने के लिए उनकी विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से भगवान विष्णु की कृपा बरसती हैं साथ ही कुंडली का गुरु भी मजबूत होकर शुभ फल प्रदान करता हैं।
ज्योतिष अनुसार देव गुरु बृहस्पति को प्रसन्न करने के लिए आप गुरुवार के दिन कुछ खास चीजें पूजा में भगवान को जरूर अर्पित करें माना जाता हैं कि ऐसा करने से वे अतिशीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और साधक की किस्मत भी चमक जाती हैं तो आज हम आपको बता रहे हैं। कि गुरुवार पूजा में भगवान को कौन सी चीजें अर्पित करनी चाहिए तो आइए जानते हैं।
गुरुवार पूजा में प्रभु को अर्पित करें ये चीजें-
धार्मिक ग्रंथों और शास्त्रों की मानें भगवान बृहस्पति को पीला रंग बेहद प्रिय हैं ऐसे में इस दिन व्रत पूजन करने वालों को पीले रंग के वस्त्रों को धारण कर भगवान की पूजा में उन्हें पीले रंग के पुष्प अर्पित करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान प्रसन्न हो जाते हैं। वही इसके अलावा पूजा करते समय भगवान को पीली मिठाई का भोग लगाएं ऐसा करना शुभ माना जाता हैं। गुरुवार के दिन देव गुरु बृहस्पति की पूजा में आप भगवान को गुड़ और चने का भोग लगा सकते हैं ऐसा करने से घर परिवार में सुख शांति सदा बनी रहती हैं।
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार केले के पौधे में भगवान विष्णु का वास होता हैं ऐसे में गुरुवार के दिन इस पौधे की पूजा जरूर करें साथ ही इसमें जल में अक्षत और रोली मिलाकर पौधे पर अर्पित करें साथ ही धूपबत्ती जलाएं। वही अगर आप धन संकट से जूझ रहे हैं तो ऐसे में आज के दिन गरीबों व जरूरतमंदों को केले का दान कर सकते हैं इसे शुभ माना जाता हैं। इसके अलावा आज शाम के वक्त किसी भी मंदिर जाकर आप चने की दाल का दान करें ऐसा करने से शुभता जीवन में बनी रहती हैं।
Next Story