धर्म-अध्यात्म

Holika Dahan की आग में अर्पित करें ये चीजें, विवाह का बनेगा योग

Tara Tandi
6 March 2025 4:55 PM IST
Holika Dahan की आग में अर्पित करें ये चीजें,  विवाह का बनेगा  योग
x
Holika Dahan ज्योतिष न्यूज़ : हिंदू पंचांग का आखिरी महीना यानी फाल्गुन आरंभ हो चुका है और इस महीने में कई बड़े त्योहार मनाए जाते हैं जिसमें होली भी प्रमुख है। होली का त्योहार रंगों का पर्व माना गया है इस शुभ दिन पर लोग एक दूसरे को रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हैं। इस साल होली का त्योहार 14 मार्च को मनाया जाएगा।
होली से एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है जो कि इस बार 13 मार्च को पड़ रही है। होलिका दहन पर इस बार भद्रा का साया रहेगा जिसके कारण होली दहन के लिए कुल 1 घंटे का समय भक्तों को प्राप्त हो रहा है। होलिका दहन पूजा का शुभ फल पाने के लिए होलिका दहन की आग में कुछ चीजों को जरूर अर्पित करना चाहिए माना जाता है कि ऐसा करने से शीघ्र विवाह के योग बनने लगते हैं और शादी में आने वाली बाधाएं भी दूर हो जाती हैं, तो आज हम आपको बता रहे हैं कि होलिका दहन की आग में किन चीजों को डालना शुभ होता है, तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन की आग में अर्पित करें ये चीजें
अगर आपके विवाह में किसी तरह की अड़चन आ रही है या फिर जल्द शादी के योग नहीं बन रहे हैं तो ऐसे में होलिका दहन के समय हवन सामग्री में घी मिलाकर आग में अर्पित करें माना गया है कि इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली सारी बाधाएं दूर हो जाती है और जल्द शादी के योग बनने लगते हैं। अगर आप विवाह में देरी से परेशान हैं तो ऐसे में पांच हल्दी की गांठ लेकर होलिका दहन के समय परिक्रमा करें फिर वो हल्दी की गांठ को होलिका की जलती आग में अर्पित कर दें।
Holika dahan 2025 do these upay on holika dahan puja
मान्यता है कि ऐसा करने से विवाह संबंधी सारी परेशानियां दूर हो जाती हैं और जल्द शादी के योग बनते हैं। ज्योतिष अनुसार होलिका दहन के समय नारियल के गोले को कलावे से बांधकर सिर पर सात बार घुमाएं। इसके बाद होलिका की आग में डाल दें। इस उपाय को करने से विवाह में आने वाली दिक्कतें दूर होती है।
Next Story