धर्म-अध्यात्म

होलिका दहन की आग में चढ़ाएं ये चीजें, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति

Tara Tandi
21 March 2024 12:50 PM GMT
होलिका दहन की आग में चढ़ाएं ये चीजें, सुख समृद्धि की होगी प्राप्ति
x
ज्योतिष न्यूज़ : सनातन धर्म में कई सारे पर्व मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता है लेकिन होली का त्योहार बेहद ही खास माना गया है जो कि हर साल फाल्गुन मास में ड़ता है इस बार होली 25 मार्च दिन सोमवार को मनाई जाएगी इससे एक दिन पहले होलिका दहन किया जाता है होलिका दहन इस बार 24 मार्च को किया जाएगा।
इस दिन पूजा पाठ का विधान होता है लेकिन इसी के साथ ही अगर होलिका दहन की आग में कुछ खास चीजों को अर्पित किया जाए तो सुख समृद्धि और धन में वृद्धि होती है और परेशानियां दूर हो जाती है तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा उन्हीं उपायों के बारे में बता रहे हैं तो आइए जानते हैं।
होलिका दहन में अर्पित करें ये चीजें—
ज्योतिष अनुसार होलिका दहन के दिन आग में चंदन की लकड़ी जरूर जलाएं। मान्यता है कि ऐसा करने से घर में सुख समृद्धि आती है और परेशानियां दूर हो जाती हैं। इसके अलावा होलिका दहन की आग में आप गोबर के उपले भी जला सकते हैं मान्यता है कि ऐसा करने से घर की नकारात्मकता दूर हो जाती है साथ ही घर में सुख शांति और समृद्धि आती है।
होलिका दहन की धधकती आग में आप कपूर, पान का पत्ता, लौंग जरूर जलाएं। ऐसा करने से परिवार के सभी सदस्य रोग और दुख से मु​क्त हो जाते हैं और सुख समृद्धि आती है। होलिका दहन की आग में आप गेहूं की बालिया भी अर्पित कर सकते हैं ऐसा करने से अन्न धन की कमी नहीं होती है। इस दिन आग में काले तिल चढ़ाने से सभी प्रकार के दोषों से मुक्ति मिलती है।
Next Story