धर्म-अध्यात्म

भगवान शिव को अर्पित करें ये पत्ते

Apurva Srivastav
4 July 2023 2:04 PM GMT
भगवान शिव को अर्पित करें ये पत्ते
x
हिंदू धर्म में वैसे तो हर महीने को महत्वपूर्ण बताया गया हैं लेकिन श्रावण मास बेहद ही खास होता हैं जो कि शिव पार्वती की पूजा अर्चना को समर्पित होता हैं इस दौरान भक्त भगवान शिव की विधिवत पूजा करते हैं और व्रत आदि भी रखते हैं माना जाता हैं कि सावन में शिव प्रसन्न मुद्रा में रहते हैं ऐसे में अगर इस पावन महीने में शिव भक्ति की जाए तो साधक को उत्तम फलों की प्राप्ति होती हैं।
इस महीने पड़ने वाले सोमवार का भी खास महत्व होता हैं। अधिकतर महिलाएं सावन सोमवार का व्रत पूजन करती हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से कामना पूर्ति का आशीर्वाद मिलता हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर सावन में रोजाना शिव को कुछ पौधों के पवित्र पत्ते अर्पित किए जाए तो भगवान शीघ्र प्रसन्न हो जाते हैं और भक्तों को कल्याण का आशीर्वाद प्रदान करते हैं तो आइए जानते हैं कि वो कौन से पत्ते हैं।
शिव को अर्पित करें ये पत्ते-
शिव कृपा पाने के लिए आप श्रावण मास में रोजाना भोलेनाथ को पीपल के पत्ते अर्पित कर सकते हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से भगवान शिव प्रसन्न हो हो जाते हैं और भक्तों की हर मनोकामना को पूर्ण कर देते हैं। इसके अलावा आप सावन में रोजाना शिवलिंग पर धतूरा और धतूरे पत्तों को भी चढ़ा सकते हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से शिव की कृपा हमेशा भक्तों पर बनी रहती हैं।
बेलपत्र शिव को बेहद प्रिय हैं ऐसे में आप इस पावन महीने में भगवान शिव की पूजा में बेल और बेलपत्र का प्रयोग जरूर करें। ऐसा करने से जीवन के सभी कष्टों का समाधान हो जाता हैं। मनोकामना पूर्ति के लिए आप इस महीने भगवान शिव को भांग भी चढ़ा सकते हैं ऐसा करने से लाभ मिलता हैं।
Next Story