धर्म-अध्यात्म

फुलेरा दूज पर शिव-गौरी पर ये पुष्प करें अर्पण

Tara Tandi
1 March 2024 6:06 AM GMT
फुलेरा दूज पर शिव-गौरी पर ये पुष्प करें अर्पण
x
ज्योतिष न्यूज़ : वैसे तो हर महीने को खास माना गया है लेकिन फाल्गुन मास विशेष होता है क्योंकि इस माह में कई सारे प्रमुख पर्व मनाए जाते हैं जिसमें ​फुलेरा दूज भी शामिल है। पंचांग के अनुसार फुलेरा दूज हर साल फाल्गुन मास के शुक्ल पक्ष की द्वितीया तिथि पर मनाया जाता है इस दिन राधा रानी और श्रीकृष्ण की पूजा के साथ साथ शिव पार्वती की भी पूजा का विधान होता है।
मान्यता है कि फुलेरा दूज के दिन विधिवत पूजा पाठ और व्रत करने से साधक की सारी मनोकामनाएं पूरी हो जाती है। इस बार फुलेरा दूज 12 मार्च को मनाया जाएगा। ऐसे में आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि फुलेरा दूज पर शिव पार्वती को कौन से पुष्प अर्पित करने वे प्रसन्न होकर कृपा करते हैं और भक्तों के सारे कष्ट दूर कर देते हैं तो आइए जानते हैं।
शिव पार्वती को अर्पित करें ये पुष्प—
धार्मिक मान्यताओं के अनुसार शिव पार्वती को कनेर बेहद प्रिय है ऐसे में फुलेरा दूज के दिन इन्हें कनेर के पुष्प जरूर अर्पित करें ऐसा करने से सुख समृद्धि और ऐश्वर्य की प्राप्ति होती है साथ ही परेशानियां दूर रहती है। इसके अलावा शिव पार्वती को चमेली भी बेहद प्रिय है। आप इस दिन इन्हें चमेली पुष्प भी अर्पित कर सकते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से वाहन सुख की प्राप्ति होती है। वही जिन लोगों को बार बार दुर्घटना का सामना करना पड़ता है वे भगवान को चमेली का फूल जरूर चढ़ाएं।
फुलेरा दूज पर भगवान शिव और पार्वती को धतूरे का पुष्प जरूर अर्पित करें ऐसा करने से संतान सुख की इच्छा पूरी हो जाती है साथ ही मनोकामना भी जल्दी पूरी होती है। इस दिन आप शिव पार्वती को अलसी का फूल भी अर्पित कर सकते हैं ऐसा करने से सभी प्रकार के रोग और दोष से छुटकारा मिलता है साथ ही आर्थिक उन्नति भी होती है।
Next Story