- Home
- /
- अन्य खबरें
- /
- धर्म-अध्यात्म
- /
- पूजा में चढ़ाएं ये...
धर्म-अध्यात्म
पूजा में चढ़ाएं ये फूल, शीघ्र प्रसन्न होंगी मां लक्ष्मी
Tara Tandi
25 Aug 2023 7:19 AM GMT

x
आज शुक्रवार का दिन हैं जो कि माता लक्ष्मी की पूजा को समर्पित होता हैं इस दिन भक्त देवी मां की विधि विधान से पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं माना जाता हैं कि ऐसा करने से मां लक्ष्मी प्रसन्न हो जाती हैं।
लेकिन इसी के साथ ही अगर आज के दिन महालक्ष्मी पूजा में माता को उनके प्रिय पुष्प अर्पित किए जाए तो धन की देवी शीघ्र प्रसन्न होकर कृपा करती है, तो आज हम आपको अपने इस लेख द्वारा बता रहे हैं कि मां लक्ष्मी को कौन सा पुष्प बेहद प्रिय हैं जिसे चढ़ाने से व्यक्ति की किस्मत बदल सकती हैं।
मां लक्ष्मी को प्रिय हैं यह पुष्प—
शास्त्र अनुसार धन की देवी माता लक्ष्मी को गुड़हल का फूल बेहद प्रिय हैं ऐसे में शुक्रवार के दिन देवी पूजा करते समय अगर उन्हें ये गुड़हल के पुष्प अर्पित किए जाए तो माता जल्दी प्रसन्न हो जाती हैं और अपने भक्तों पर कृपा करती हैं वास्तु अनुसार अगर इस फूल के पौधे को घर में लगाया जाए तो इससे परिवार में सुख समृद्धि आती हैं और जीवन में खुशहाली हमेशा बनी रहती हैं।
इसके साथ ही गुड़हल के पौधे को घर में लगाने से सभी प्रकार की समस्याओं का निवारण हो जाता हैं और माता लक्ष्मी का स्थाई वास होता हैं जिसके धन संकट व अन्य परेशानियों से मुक्ति मिलती हैं। अगर आप माता लक्ष्मी का आशीर्वाद पाना चाहते हैं तो गुड़हल के पौधे को वास्तु अनुसार घर की पूर्व दिशा में जरूर लगाएं। ऐसा करने से समृद्धि प्राप्त होती हैं और नकारात्मकता व दरिद्रता का भी नाश हो जाता हैं।
Next Story