धर्म-अध्यात्म

पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं देसी घी से बनी मिठाइयों का भोग

Subhi
26 Sept 2022 11:16 AM IST
पहले दिन मां शैलपुत्री को लगाएं देसी घी से बनी मिठाइयों का भोग
x
26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है। नवरात्र के पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा करने से सभी तरह के रोगों का नाश होता है

26 सितंबर 2022 से शारदीय नवरात्र की शुरूआत हो रही है। नवरात्र के पहले दिन पर्वतराज हिमालय की पुत्री शैलपुत्री की पूजा अर्चना की जाती है। ऐसा करने से सभी तरह के रोगों का नाश होता है और हर संकट से मां अपने भक्तों की रक्षा करती हैं। नवरात्र के नौ दिन मां दुर्गा को अलग-अलग चीज़ों का भोग लगाया जाता है। तो पहले दिन माता को गाय के घी से बनी मिठाईयों का भोग लगाना चाहिए। जिसके लिए आप यहां दिए जा रहे ऑप्शन्स में से कर सकती हैं कुछ ट्राय।

1. कोकोनट स्पेशल बर्फी/लड्डू

सामग्री- कद्दूकस किया नारियल- 2 कप, दूध- 1/2 कप, चीनी- 1/2 कप, मिल्क पाउडर- 1/4 कप, काजू कटे हुए- 2 चम्मच, इलायची पाउडर- 1/4 टीस्पून, घी- आवश्यकतानुसार

विधि

कड़ाही में घी गरम करें और इसमें नारियल डालकर धीमी आंच पर 5 मिनट तक भून लें।

इसके बाद इसमें दूध डालकर अच्छी तरह मिक्स करें।

अब बारी है इसमें चीनी, मिल्क पाउडर डालने की। सारी चीज़ों को अच्छी तरह मिलाएं।

फिर काजू और इलायची पाउडर मिलाएं। सारी चीज़ों को मिलाकर थोड़ी देर और भूनें।

हल्का ठंडा होने दें फिर हाथों पर घी लगाकर इसके लड्डू बना लें। सूखे नारियल से इनकी कोटिंग कर लें।


Next Story