धर्म-अध्यात्म

भगवन शिव को चढ़ाये चावल और पाए धन में वृद्धि, पढ़िए

Kiran
19 Jun 2023 9:18 PM IST
भगवन शिव को चढ़ाये चावल और पाए धन में वृद्धि, पढ़िए
x
भगवान भोले को तंत्र शास्त्र का देवता भी कहा जाता है। तंत्र शास्त्र के अनुसार अगर भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए विशेष टोटके किए जाएं तो उसका बहुत ही जल्दी शुभ फल प्राप्त होता है। शिवपुराण व अन्य ग्रंथों में भगवान शिव को प्रसन्न करने के लिए कई उपाय व टोटके बताए गए हैं। आइये जानते है ऐसे ही उपायों के बारे में -
# भगवान शिव को चावल चढाने से धन की प्राप्ति होती है।
# तिल चढ़ाने से पापों का नाश हो जाता है।
# जौ अर्पित करने से सुख में वृद्धि होती है।
# गेहूं चढाने से संतान वृद्धि होती है। यह सभी अन्न भगवान को अर्पण करने के बाद गरीबों में वितरित कर देने चाहिए।
# ज्वर (बुखार) से पीडित होने पर भगवान शिव को जलधारा चढाने से शीघ्रताशीघ्र लाभ मिलता है।
# सुख व संतान की वृद्धि के लिए भी जलधारा द्वारा शिव की पूजा उत्तम बताई गई है।
# तेज दिमाग के लिए शक्कर मिश्रित दूध भगवान शिव को चढ़ाएं।
# सुगंधित तेल से शिव का अभिषेक करने पर समृद्धि में वृद्धि होती है।
# भगवान शिव पर ईख (गन्ना) के रस की धारा चढ़ाई जाए तो सभी आनंदों की प्राप्ति होती है।
# शिव को गंगाजल चढाने से भोग व मोक्ष दोनों की प्राप्ति होती है।
Next Story