धर्म-अध्यात्म

राशि अनुसार लगाएं कान्हा को भोग, जमकर बरसेगी कृपा

Tara Tandi
5 Sep 2023 6:23 AM GMT
राशि अनुसार लगाएं कान्हा को भोग, जमकर बरसेगी कृपा
x
सनातन धर्म में कई सारे पर्व त्योहार मनाए जाते हैं और सभी का अपना महत्व भी होता हैं लेकिन श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार बेहद ही खास माना जाता हैं जो कि भगवान विष्णु के आठवें अवतार श्रीकृष्ण केा समर्पित होता हैं।
धार्मिक पंचांग के अनुसार भाद्रपद मास के कृष्ण पक्ष की अष्टमी तिथि पर जन्माष्टमी का त्योहार मनाया जाता हैं इसी पावन दिन भगवान कृष्ण का धरती पर जन्म हुआ था। इस दिन को लोग धूमधाम के साथ मनाते हैं इस बार श्रीकृष्ण जन्माष्टमी का त्योहार 6 और 7 सितंबर को देशभर में मनाया जाएगा।
जन्माष्टमी पर भक्त भगवान कृष्ण के बाल स्वरूप की विधिवत पूजा करते हैं और उपवास आदि भी रखते हैं माना जाता है कि ऐसा करने से प्रभु की कृपा प्राप्त होती हैं लेकिन इसी के साथ ही अगर जन्माष्टमी के दिन भगवान को अपनी राशि अनुसार भोग लगाया जाए तो वे जल्दी प्रसन्न हो जाते हैं और सुख समृद्धि व तरक्की का आशीर्वाद प्रदान करते हैं तो आज हम आपके लिए लेकर आए है राशि अनुसार भोग।
राशि अनुसार कान्हा को लगाएं भोग—
मेष राशि
इस राशि के स्वामी मंगल है जिनका प्रिय रंग लाल हैं ऐसे में जन्माष्टमी के पावन अवसर पर मेष राशि वाले बाल गोपाल को लाल रंग की मिठाई या लाल रंग के फलों का भोग लगाएं।
वृषभ राशि
वृषभ राशि के स्वामी शुक्र है ऐसे में इस राशि वाले जातक जन्माष्टमी पर श्रीकृष्ण को प्रसन्न कर उनका आशीर्वाद पाने के लिए धनिए और सूखे मेवे की पंजीरी का भोग लगा सकते हैं।
मिथुन राशि
जन्माष्टमी पर इस राशि वाले कान्हा के बाल स्वरूप को पिस्ता या इससे बनी मिठाई का भोग चढ़ा सकते हैं क्योंकि मिथुन राशि के स्वामी बुध है। ऐसा करने से साधक को अधिक लाभ प्राप्त होगा।
कर्क राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह चंद्रमा है ऐसे में इस राशि के जातक बाल गोपाल को दूध से बनी मिठाई या पंचामृत का भोग लगाएं ऐसा करने से जीवन में सुख शांति और समृद्धि आती हैं।
सिंह राशि
सूर्य देव की राशि वाले जातक भगवान कृष्ण के जन्म दिन पर उन्हें केसरयुक्त मिठाई या दूध को भोग अर्पित करें ऐसा करने से खूब तरक्की मिलती हैं और अड़चने दूर हो जाती हैं।
कन्या राशि
इस राशि के स्वामी ग्रह बुध माने गए हैं ऐसे में आप भगवान कृष्ण को भोग में हरे रंग के फल या फिर दूध में पिस्ता डालकर अर्पित करें। ऐसा करने से भौतिक सुख की प्राप्ति होती हैं।
इस राशि के स्वामी शुक्र हैं ऐसे में जन्माष्टमी के पावन दिन पर आप प्रभु को ड्राय फ्रूट या इससे बनने वाली मिठाई का भोग जरूर लगाएं। ऐसा करने से तरक्की के मार्ग खुलते हैं।
वृश्चिक राशि
आपकी राशि के ग्रह स्वामी मंगल हैं ऐसे में अगर आप जन्माष्टमी पर कान्हा को सेवफल, केसर या मसूर दाल से निर्मित मिठाई का भोग लगाते हैं तो आपको कष्टों से मुक्ति मिलेगी।
धनु राशि
इस राशि के स्वामी देवगुरु बृहस्पति हैं ऐसे में आप जन्माष्टमी के पावन दिन पर श्रीकृष्ण को पीले फलों का भोग अर्पित कर सकते हैं ऐसा करने से प्रेम और वैवाहिक जीवन की परेशानियां दूर होती हैं।
मकर राशि
इस राशि के स्वामी शनिदेव हैं ऐसे में इन राशियों के जातकों को कान्हा के जन्मदिन पर विशेष रूप से तिल से निर्मित मिठाईयों का भोग लगाना चाहिए ऐसा करने से शनि महाराज की कृपा प्राप्त होती हैं।
कुंभ राशि
आपकी राशि के स्वामी भी शनि देव हैं ऐसे में जन्माष्टमी पर आप अपनी राशि अनुसार घी में तली मिठाई जैसे मालपुए का भोग लगाएं। ऐसा करने से कान्हा की कृपा सदा बनी रहेगी। मीन राशि
गुरु ग्रह इस राशि के स्वामी कहे जाते हैं ऐसे में अगर आप करियर कारोबार में तरक्की पाना चाहते हैं तो जन्माष्टमी के मौके पर आप प्रभु को पीले रंग की मिठाई का भोग लगाएं।
Next Story